बाल विवाह तथा बाल मजदूरी जैसी बुराई को समाप्त करने सामाजिक सहयोग जरूरी- कलेक्टर श्री दुबे

वसीम कुरैशी

बाल मजदूर मुक्त रायसेन प्रचार रथ को कलेक्टर श्री दुबे ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

रायसेन,
एक्षन मंथ अगेंस्ट चाइल्ड लेबर अभियान प्रचार रथ को कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिले में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन, बचपन बचाओ आंदोलन के साथ जिले में कृषक सहयोग संस्था द्वारा एक्शन मंथ अगेंस्ट चाइल्ड लेबर अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान कलेक्टर दुबे ने कहा की सामाजिक सहयोग के बिना बाल विवाह, बाल मजदूरी जैसी बुराई को समाप्त नहीं किया जा सकता। इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सामाजिक जनजागृति जरूरी है। प्रचार रथ नागरिकों में जनजागृति लाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा महिला बाल विकास, श्रम विभाग और पुलिस विभाग के लगातार प्रयासों से जागृति आई है तथा नागरिक बाल विवाह और बाल श्रम के प्रति अधिक जागरूक हुए हैं।
एएसपी श्री अमृत मीणा ने बताया की बाल श्रम और बाल विवाह के लिए शासन ने सख्त कानून बनाए हैं, जिनका पालन कराया जा रहा है। इस प्रचार रथ के माध्यम से लोगों में जागृति आएगी। श्रम विभाग के श्री जीएस मेहदेले बताया कि एक्शन मंथ अगेंस्ट चाइल्ड लेबर अभियान के अंतर्गत यह प्रचार रथ जिले में बाल श्रम कानून के प्रति लोगों को जागृत करेगा। इस अवसर पर महिला बाल विकास के जिला परियोजना अधिकारी दीपक संकत, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री अतुल दुबे, बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री संदीप दुबे सहित अन्य सदस्य तथा कृषक सहयोग संस्था के डॉ एचबी सेन उपस्थित रहे।

150 गांवों में जाकर प्रचार करेगा रथ कृषक सहयोग संस्थान के जिला समन्वयक श्री सिंह तथा कैलास सत्यार्थी चिल्ड्रेन फॉउंडेशन की जिले में कार्यरत कृषक सहयोग संस्था के जिले अभियान समन्वयक अनिल भवरे ने बताया कि 1 जून से 30 जून तक बाल मजदूर और बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराने के लिए जिले में सतत कार्य किया जाना है। यह रथ जिले में 300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए 150 गांव में जाएगा। प्रचार रथ दृश्य, श्रव्य एवं अन्य प्रचार सामग्री के माध्यम से लोगों में बाल विवाह बाल मजदूरी और बाल यौन उत्पीड़न के लिए शासन के बनाए गए नियम और कानूनों का प्रचार प्रसार करेगा।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़