बिजली बकाया वसूली अभियान तेज लक्ष्य पूरा करने जुटे अधिकारी कर्मचारी

नसीम खान संपादक
सांची,,,, जैसे जैसे साल का अंतिम माह मार्च अंतिम क्षणों में पहुंच रहा है वैसे वैसे बिजली बकाया दारो से वसूली तेजी से हो रही है तथा मंडल अधिकारी कर्मचारी वसूली लक्ष्य पूरा करने की जुगत में रात दिन जुटे हुए हैं ।
जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण कंपनी ने अपनी बिजली बकाया राशि वसूली करने अभियान में तेजी लादी है तथा मंडल अधिकारी कर्मचारी चौबीस घंटे बकाया राशि वसूली में जुटे हुए हैं तथा बकाया भुगतान न करने पर मंडल अधिकारी कर्मचारियों ने सख्ती दिखाना शुरू कर दी है इससे बकाया दारो के भुगतान न करने पर कनेक्शन विच्छेदन कार्यवाही भी जोरशोर से चल रही है तो लोगों को अपने बिलों के अधिक आने पर सुधार करवाने चक्कर लगाने पड़ रहे हैं अनेक उपभोक्ताओं को बकाया राशि भुगतान न करने पर कनेक्शन विच्छेदन कार्यवाही से जूझना पड़ रहा है यही हाल किसानों के साथ भी चल रहा है जबकि लगातार हो रही बेमौसम बारिश तथा ओलों की मार से किसानों की फसलें लगभग लहलहाते की जगह खेतों में आडी दिखाई दे रही है तो किसान अपनी बर्बाद हो रही फसलों के कठिन दौर से गुजर रहा है वहीं दूसरी ओर बिजली बकाया भुगतान करने की जुगत भिड़ा रहा है जबकि किसानों के ऊपर इस समय पड़ रही विपदा को न तो प्रशासन न ही शासन से कोई राहत मिलती दिखाई दे रही है ऊपर से बकाया बिजली भुगतान तले दब गया है इस मामले में अनेक किसानों ने बताया कि किसान पर डबल मार पड़ रही है फसलें उजड़ने की कगार पर पहुंच गई ऐसी स्थिति में किसानों से बिजली बकाया भुगतान स्थगित किया जाना चाहिए था जिससे किसानों को होने वाली परेशानी से छुटकारा मिल सके । मंडल अधिकारी कर्मचारी अपना लक्ष्य प्राप्त करने की कवायद में जुटे हुए हैं। उपभोक्ताओं ने भी कनेक्शन कटने पर बकाया राशि जमा कर कनेक्शन जुड़वाने की कवायद शुरू कर दी है । मंडल अधिकारी प्रांजल शर्मा कहते हैं हमारी पूरी टीम उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूली करने में जुटी हुई है तथा वसूली निरंतर जारी है हम अपना लक्ष्य पूरा करने में सफल होंगे ।हम यह भी ध्यान दें रहे हैं कि इस अभियान से जमा करने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी न हो ।हम बकाया दारो से अपील करते हैं बकाया राशि शीघ्र जमा करने में मंडल को सहयोग करें तथा असुविधा से बचें एवं दूसरों को भी बचाये।

  • editornaseem

    Related Posts

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    Live Khabar India | अंतरराष्ट्रीय डेस्क पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला