बेगमगंज-रायसेन की कु.प्रगति दुबे ( अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी) राज्य का सर्वोच्च खेल अलंकरण “विक्रम पुरस्कार”

नसीम खान

रायसेन,मा.मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान,मा. खेल मंत्री, भारत सरकार श्री अनुराग ठाकुर ( वर्चुअल) एंव मा. खेल और युवा कल्याण मंत्री, म.प्र.श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया जी ने सम्मानित किया ।
आज राजधानी भोपाल के तात्या टोपे राज्य खेल परिसर में आयोजित भव्य समारोह में राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार से अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी कु. प्रगति दुबे को सम्मानित किया गया।
ग्राम ध्वाज ,विकासखंड बेगमगंज ,जिला रायसेन की स्टार शूटिंग खिलाड़ी कु. प्रगति दुबे को राज्य सरकार के सर्वोच्च खेल अलंकरण “ विक्रम पुरस्कार “ से सम्मानित किए जाने की घोषणा राज्य सरकार द्वारा दिनांक 02 अगस्त 2023 को की गई थी ।
वर्ष 2022 के लिए प्रदेश के सर्वोच्च खेल अलंकरण “ विक्रम पुरस्कार “ कुल 10 खिलाड़ियों को, प्रतिभावान जूनियर 11 खिलाड़ियों को “ एकलव्य पुरस्कार “ , 1 प्रशिक्षक को विश्वामित्र पुरस्कार एंव खेलो को प्रोत्साहित करने के लिए 01 लाइफ़ टाईम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।
विक्रम पुरस्कार में सम्मान स्वरूप खिलाड़ियों को राशि रू. 2.00 लाख नक़द, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह सम्मान स्वरूप मिला है ,एंव उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित कर शासकीय सेवा में लिए जाने का प्रावधान है ।
विक्रम, विश्वामित्र व लाईफ़ टाईम एचीवमेंट अवार्ड में सम्मानित होने वालों को प्रत्येक को 2-2 लाख रूपये व एकलव्य पुरस्कार वालों को प्रत्येक को 1-1 लाख रूपये सम्मान निधि दिये जाने का प्रावधान है ।
कु. प्रगति दुबे ने शूटिंग वर्ल्ड कप में 1 स्वर्ण पदक 🥇, 1 रजत पदक 🥈 एंव 1 कांस्य पदक 🥉 जीता है । राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अब तक 05 स्वर्ण सहित कुल 15 पदक जीते है ।
वर्तमान में कु. प्रगति दुबे राज्य हाई परफ़ॉर्मेंस शूटिंग सेंटर भोपाल में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है ।
प्रगति ज़िले की पहली खिलाड़ी हैं जिसे विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।इसके पूर्व वर्ष 2008 में जिले के ओबैदुल्लगंज विकास खंड की सुश्री रेनू यादव को ( बेसबॉल) एकलव्य पुरस्कार प्राप्त हुआ था ।
कु. प्रगति को विक्रम पुरस्कार से सम्मानित होने पर ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शाहवाल एंव ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार