बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए भी करें पानी की व्यवस्थाभीषण गर्मी और घटते जलस्तर के बीच समाजसेवियों ने की नगरवासियों से अपील

नसीम खान सांची
सांची — नगर सहित पूरे क्षेत्र में लगातार बढ़ते तापमान और गिरते जलस्तर ने जहां आमजन की परेशानियां बढ़ा दी हैं, वहीं बेजुबान पशु-पक्षियों के सामने भी पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। भीषण गर्मी में इंसानों के साथ-साथ पशु और पक्षी भी पानी की तलाश में भटकते दिखाई दे रहे हैं।
इन दिनों क्षेत्र में तापमान लगातार बढ़ रहा है और तेज धूप लोगों को बेहाल कर रही है। जलस्रोतों के सूखने और जलस्तर कम होने से नगरवासी भी जलसंकट का सामना कर रहे हैं। लोग अपने परिवार के लिए जैसे-तैसे पानी की व्यवस्था कर पा रहे हैं, लेकिन खुले में विचरण करने वाले पशु तथा पेड़ों पर बसेरा करने वाले छोटे-बड़े पक्षियों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
नगर के समाजसेवियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था अवश्य करें। पेड़ों के नीचे या छायादार स्थानों पर पानी से भरे पात्र रखने तथा पक्षियों के लिए मटके या जलपात्र टांगने की सलाह दी गई है, ताकि गर्मी के इस दौर में कोई भी बेजुबान प्यास से तड़पने को मजबूर न हो।
समाजसेवियों ने यह भी कहा कि गर्मी से परेशान बंदर और अन्य वन्य जीव भी छांव और पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, इसलिए उनके लिए भी सुरक्षित स्थानों पर पानी रखा जाना चाहिए।
इस जनजागरूकता अपील में मुख्य रूप से कमलकिशोर पटेल, सीएल तिवारी, संजीत वर्मा, शैतान सिंह लोधी सहित अन्य समाजसेवी शामिल रहे।
भीषण गर्मी के इस दौर में यदि हर व्यक्ति एक पात्र पानी पशु-पक्षियों के लिए रख दे, तो अनेक बेजुबान जीवों की प्यास बुझाई जा सकती है।

  • editornaseem

    Related Posts

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    नसीम खानसांची,,,,नगर परिषद को वर्षों के इंतजार के बाद डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित आधुनिक कार्यालय भवन मिल गया। भवन का लोकार्पण भी हो चुका है…

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नसीम खानसांची। काछीकानाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तत्परता से खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल