भोजपुर विधायक श्री पटवा ने स्वच्छता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना कियाशौचालयों की सफाई हेतु स्वच्छता आपके द्वारा कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

नसीमखान

रायसेन
भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा द्वारा ओैबेदुल्लागंज की ग्राम पंचायत चिकलोदकलां में स्वच्छता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। विधायक श्री पटवा ने स्वच्छता आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये, घरों में निर्मित शौचालयों की साफ-सफाई हेतु स्वच्छता वाहन को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की तथा स्वस्थ्य और स्वच्छता के महत्व को प्रतिपादित किया।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना अंतर्गत कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे के निर्देशन में तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अन्जू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ‘‘हमारा शौचालय हमारा सम्मान‘‘ अभियान 19 नबम्बर से 10 दिसम्बर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है।
जिले में अभियान के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालयों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शौचालयों को स्वच्छ, सुसज्जित और आकर्षक बनाने के लिये लाभार्थियों/ग्रामवासियों द्वारा स्वयं रंग रोगन किया जा रहा है। इसके साथ ही सामुदायिक स्वच्छता परिसरों को भी बेहतर बनाने और उनके नियमित संचालन के लिये कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया द्वारा स्वच्छ शौचालय प्रतियोगिता का आयोजन किये जाने हेतु सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत से दो स्वच्छ शौचालयों का चयन कर ग्राम पंचायत द्वारा जनपद में प्रतिभागिता की जाएगी। जनपद स्तर से श्रेष्ठ 05 व्यक्तिगत शौचालयो की प्रविष्टि जिल में भेजी जायेगी तथा जिला स्तर से सर्वश्रेष्ठ 03 व्यक्तिगत शौचालयों का चयन कर पुरूस्कृत किया जाएगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायतों द्वारा निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसरों को भी पुरूस्कृत करने हेतु प्रतियोगिता के तहत प्रत्येक जनपद पंचायत से 03 प्रविष्टि ली जाएगी तथा श्रेष्ठ 02 सामुदायिक स्वच्छता परिसरों को जिला स्तर से पुरूस्कृत किया जाएगा। व्यक्तिगत शौचालय हेतु पुरूस्कृत राशि 5000/- (पांच हजार मात्र) तथा सामुदायिक स्वच्छता परिसर हेतु पुरूस्कृत राशि 10,000/- (दस हजार मात्र) निर्धारित की गई। पुरूस्कार हेतु प्रविष्टि हेतु ग्राम पंचायतों के लिये 02 दिसम्बर तथा जनपदों के लिये 05 दिसम्बर नियत की गई है। अभियान का समापन पर 10 दिसम्बर को संबंधित विजेता को जिला स्तर पर पुरूस्कृत किया जाएगा।
जिले के शासकीय, निजी संस्थाओं तथ ग्राम में स्थित शासकीय विद्यालय, स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय कार्यालय तथा व्यक्तिगत शौचालयों की साफ-सफाई के लिये विशेष अभियान चलाते हुये ‘‘स्वच्छता आपके द्वार‘‘ अभियान प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में सिलवानी जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री तरवर सिंह राजपूत, जनपद पंचायत उदयपुरा की उपाध्यक्ष श्रीमती सपना रामजी पटेल तथा जनपद पंचायत बाडी के उपाध्यक्ष श्री अंकित ठाकुर द्वारा अपनी जनपद पचांयत अंतर्गत स्वच्छता वाहन को हरी झण्डी दिखाई गई।
स्वच्छता आपके द्वार अभियान अंतर्गत प्रत्येक जनपद से 2-3 वाहन चलाये जा रहे है, जिसमें सफाई मित्रों के द्वारा मांग के आधार पर संबंधित नागरिक के घर पहॅुंच कर उसके शौचालय की सफाई की जाएगी। शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, पंचायत भवनों, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य केन्द्र, एवं अन्य शासकीय/निजी संस्थाओं में भी मांग के आधार पर शौचालय की सफाई की जायेगी। इससे उन संस्थाओं को साफ-साफाई में विशेष मदद मिलेगी, जहां पंचायत में या संस्थाओं में सफाई कर्मचारी नही है और इसके अभाव में संस्थागत शौचालयां की साफ-सफाई में कठिनाई आती है। सफाई मित्रों को प्रोत्साहन राशि मिले इस हेतु व्यक्तिगत शौचालय की हेतु 10 रू. तथा संस्थागत शौचालय हेतु 100 रूपये की प्रोत्साहन राशि सफाई मित्र को दिये जाने का अनुरोध जिला पंचायत सीईओ द्वारा संस्था प्रमुख तथा जिले वासियों से किया गया है। साथ ही जिले की इस पहल से जुड़ने के लिये सभी नागरिकों से अपील भी की गई है।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई