मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक उप सरपंच की अर्धनग्न लाश मिलने का मामला सामने आया है।

शहडोल ब्योहारी
रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग
, शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक उप सरपंच की अर्धनग्न लाश मिलने का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव फेंक कर वहां से फरार हो गए। हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं नाराज परिजनों ने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। पूरा मामला ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत का है

दरअसल जिले के बरहा टोला के उप सरपंच समय लाल साहू का आज अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। आज जब लोगों ने लाश देखी तो इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पाया गया कि शव का चेहरा पत्थर या अन्य किसी भारी चीज से बुरी तरह कुचला गया था। जिससे मृतक की पहचान न हो सके। वहीं उसके कपड़ों की हालत देख कर भी अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या से पहले दोनों पक्षों के बीच काफी संघर्ष हुआ है।

उप सरपंच की हत्या की खबर से परिजन और स्थानीय लोगों में इसे लेकर भारी रोष है। ग्रामीणों और परिजनों ने इसे लेकर विरोध जताया और पुलिस से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। फ़िलहाल पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’