महिला अधिकार और सुरक्षा को लेकर सांची थाना परिसर में आयोजित हुआ महिला दिवस कार्यक्रमएसडीओपी, यातायात प्रभारी, थाना प्रभारी और महिला बाल विकास अधिकारी ने महिलाओं को जागरूक रहने का दिया संदेश

नसीम खान सांची
सांची,,,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर थाना सांची परिसर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और आत्मसम्मान से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओपी श्रीमती नीलम चौधरी (रायसेन) ने कहा कि महिलाओं को अपने संवैधानिक अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, ऐसे में उन्हें अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस की सहायता लेनी चाहिए।
यातायात प्रभारी श्रीमती लता मालवीय ने महिलाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार के सदस्यों को भी सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित करें।
थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और यदि किसी महिला के साथ किसी प्रकार की प्रताड़ना या अन्याय होता है तो उसे तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए, जिससे समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
वहीं महिला एवं बाल विकास अधिकारी आशा सिंह ने महिलाओं से कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने महिलाओं को इन योजनाओं की जानकारी लेते हुए उनका लाभ उठाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाकर उन्हें सुरक्षित एवं सशक्त समाज की दिशा में आगे बढ़ाना रहा।

  • editornaseem

    Related Posts

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    नसीम खानसांची,,, इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से संचालित कार्यक्रम के तहत रायसेन जिले के…

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    नसीम खानसांची,,, नगर में करवा चौथ का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर भर में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की