महिला बाल विकास विभाग द्वारा शौर्या दीदी एवं शौर्या दल के सदस्यों का ऑफलाईन/ऑनलाईन प्रशिक्षण सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
किशोर न्याय समिति माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर से शौर्या दीदी का कांसेप्ट नोट के पालन में महिला बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार बुधवार को एक दिवसीय शौर्या दीदी एवं शौर्या दल के सदस्यों का ऑफलाइन/ऑनलाइन प्रशिक्षण जिला महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में आयोजित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक संकत द्वारा शोर्या दल योजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। पुलिस विभाग से महिला थाना प्रभारी सुश्री पूनम सविता द्वारा महिलाओं से सम्बंधित कानूनों एवं ऊर्जा डेस्क की कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाली अपराध की घटनाओं से बचाव के उपाए भी बताए गए।
प्रशिक्षण में मास्टर्स ट्रेनर्स श्रीमती वंदना शर्मा द्वारा महिला हिंसा, बाल हिंसा तथा मानसिक स्थिति परामर्श के बारे में जानकारी प्रदान की गई। मास्टर्स ट्रेनर्स श्रीमती दर्शना शक्या द्वारा बालिकाओ एवं महिलाओ की शिक्षा के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। मास्टर्स ट्रेनर्स श्रीमती निर्मला राजपूत एवं श्रीमती रीना कुशवाह द्वारा शौर्या दलों द्वारा बाल विवाह की रोकथाम में भूमिका के बारे में बताया गया।
प्रशिक्षण के दौरान ऑनलाईन सत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग से संयुक्त संचालक श्री अमिताभ अवस्थी द्वारा शौर्या दल की रूपरेखा के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर से माननीय न्यायधीश अनिल कुमार पाठक द्वारा लैंगिक अपराधों से पीड़ित बालकों के पुनर्वास एवं सहायता के सम्बन्ध में शौर्या दल/शौर्या दीदी की भूमिका के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। राष्ट्रीय फोरेंसिक साइंस युनिवर्सिटी गांधीनगर गुजरात की वरिष्ठ अधिकारी डॉ शुभम ठुकराल द्वारा भी ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही शौर्या दल एवं शौर्या दीदी द्वारा मानसिक स्वास्थ के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार