महिला स्व -सहायता समूह के लिए ऋण शिविर का आयोजन,लोन लेकर महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

वसीम कुरैशी रिपोर्टर

रायसेन।सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा रायसेन जिले में स्थित सेंट्रल बैंक रायसेन की समस्त शाखाओं में महिला स्व सहायता समूह के लिए ऋण शिविर का आयोजन किया गया।

बेगमगंज में आयोजित मेगा ऋण शिविर में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के भोपाल क्षेत्र के प्रमुख बी आर रामकृष्ण नायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नायक ने शिविर में उपस्थित स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सुगमता से ऋण उपलब्ध करा रहा है।स्वयं सहायता समूह इस सुविधा का उपयोग करते हुये स्वरोजगार स्थापित करें। उन्होंने कहा कि इस तरह के ऋण शिविर नियमित अंतराल पर लगातार आयोजित किए जाएंगे। रायसेन जिले के अग्रणी जिला प्रबंधक एच.एस.सोनी द्वारा अवगत कराया गया कि स्वयं सहायता समूह के ऋण प्रकरणों को शीघ्रता से स्वीकृत करने व उन्हें लाभान्वित करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में ए.पी.सिंह (मुख्य प्रबंधक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल), रेखन जावरे (शाखा प्रबंधक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, शाखा बेगमगंज) मुख्य रूप से उपस्थित थे। अंत में संदीप शर्मा (प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’