मांची–नागौरी कुआगांव मार्ग का भूमि पूजन, राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेगा क्षेत्र।क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी व नप अध्यक्ष पप्पू रेवाराम के प्रयासों से वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी.।

नसीमखान सांची
सांची,,,
बरसों से प्रतीक्षित मांची–नागौरी मार्ग निर्माण का सपना आखिरकार साकार हो गया। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी तथा नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम के प्रयासों से इस महत्वपूर्ण मार्ग का भूमि पूजन विधिविधान से संपन्न हुआ।
जानकारी के अनुसार मांची–नागौरी कुआगांव क्षेत्र के रहवासियों को लंबे समय से इस मार्ग की बदहाली के कारण आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार मांग उठने के बावजूद मार्ग निर्माण अधर में लटका हुआ था, लेकिन अब जनप्रतिनिधियों की पहल से निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
यह मार्ग मांची–नागौरी कुआगांव होते हुए कनक सागर से राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेगा। मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) संभाग द्वारा सांची अंजली होटल से कुआगांव–नागौरी–मांची तक लगभग 316.36 लाख रुपये की लागत से इस मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
भूमि पूजन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी ने कहा कि,
“क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। सड़क, नाली, स्कूल भवन, अस्पताल सहित हर क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि आमजन को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।”
वहीं नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने कहा कि,
“नगर के समग्र विकास के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। हमें अपने लोकप्रिय विधायक डॉ. चौधरी का मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त हो रहा है। नगर परिषद का नया कार्यालय लगभग तैयार है, जो विधायक जी के प्रयासों से संभव हो सका। नगर में सड़कों का जाल बिछाया जा चुका है तथा करोड़ों रुपये की लागत से जल निकासी हेतु नाला निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है।”
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दातार सिंह मीणा, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता जवाहर सिंह चौहान, गंगाराम चौकसे, सुनील जैन, वीरेंद्र तोमर, शंकर सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में नगर परिषद के जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अन्य वक्ताओं ने भी क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए विधायक डॉ. चौधरी के प्रयासों की प्रशंसा की।
मांची–नागौरी मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को वर्षों की परेशानी से राहत मिलेगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव