सांची पुलिस की सक्रियता से बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश।मंदिर दर्शन के दौरान चोरी हुई बाइक का खुलासा, 10 मोटरसाइकिलें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार।

नसीमखान सांची
सांची,,,सांची थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बडा खुलासा किया है। फरियादी विजय शंकर मिश्रा, निवासी विदिशा की रिपोर्ट पर थाना सांची में अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।
जानकारी के अनुसार प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री आशुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे के निर्देशन तथा एसडीओपी सांची श्रीमती नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों ने सांची, विदिशा एवं भोपाल सहित अन्य क्षेत्रों से कुल 10 मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं।
पुलिस ने इस मामले में अवध नारायण शर्मा (33 वर्ष) एवं समीर मंसूरी (24 वर्ष) दोनों निवासी बेस दरवाजा, किले अंदर, विदिशा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी सहित पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही, जिनके प्रयासों से क्षेत्र में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा है
सांची पुलिस की यह सफल कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए सख्त संदेश है, बल्कि आमजन में सुरक्षा और भरोसे की भावना को भी मजबूत करती है। इससे पहले भी सांची पुलिस ने अपराधियों के हौसले अपनी सक्रियता के चलते पस्त कर दिये ।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव