मेहगांव की गोशाला सड़क हुई दलदल में तब्दील,गौशाला पहुंच मार्ग हुआ खस्ताहाल आवागमन में लोगों को हो रही परेशानी,ग्राम मेहगांव में स्थित श्री कृष्ण गोपाल गौशाला तक पहुंचने में होती है परेशानी

वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रायसेन।रायसेन जिला मुख्यालय के करीब मेहगांव स्थित श्री कृष्ण गोपाल गौशाला तक जाने के लिए सड़क ना होने के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। श्री कृष्ण गोपाल गौशाला के कर्मचारी द्वारा बताया गया कि सड़क ना होने के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।गोशाला संचालक हरि नारायण शर्मा का कहना है कि अगर मवेशी बीमार हो जाता है तो उसे ले जाने में भी बड़ी दिक्कत होती हैं। श्री कृष्णा गोपाल गौशाला में लगभग 350 मवेशी हैं। जिनकी देखरेख के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध है ।मगर सड़क की जर्जर अवस्था के कारण गौशाला तक जाने के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अभी बारिश के समय गौशाला तक जाना बड़ा मुश्किल है। अगर कोई मवेशी किसी कारण बस बीमार हो जाता है तो उसे गौशाला से मुख्यालय रायसेन तक लाने के लिए भी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गौशाला के कर्मचारी द्वारा बताया गया कि यहां पर विगत कुछ महीने पहले रायसेन अनुविभागीय अधिकारी भी जांच करने पहुंचे थे। मगर कर्मचारी द्वारा संबंधित अधिकारी एवं गांव के सरपंच से भी सड़क को बनवाने के लिए बोला गया है। लेकिन अब यह देखते हैं कि कितने दिनों में इस सड़क का निर्माण होता है एवं शासन प्रशासन इस और कब तक ध्यान देते हे।
40 लाख रुपये की लागत से हुआ घटिया गोशाला निर्माण…..
मेहगांव में आरईएस विभाग द्वारा श्री कृष्ण गोपाल गोशाला भवन का घटिया निर्माण कराया गया है।इसकी जांच पड़ताल कराया जाना चाहिए।इसके निर्माण में एक जिला पंचायत सदस्य, उसके भाई और आरईएस के सब इंजीनियरनरेश ठाकरे द्वारा मिलजुलकर घटिया निर्माण कार्य करवा लिया है।बताया जाता है कि मेहगांव की श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला में एक ट्यूबवेल भी उत्खनन होना था।लेकिन एक कांग्रेस के पूर्व सरपंच द्वारा उत्खनन बोर से ही कनेक्ट कर राशि मिलजुलकर हड़प ली है।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर