लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र पटेल ने बरेली सिविल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

नसीम खान
मरीजों से ली उपचार संबंधी जानकारी, देखीं व्यवस्थाएं

रायसेन,
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने बरेली सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य राज्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के अस्पताल का उनका यह पहला दौरा था। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही भर्ती मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली। अस्पताल में प्रत्येक वार्ड में जाकर स्वच्छता का निरीक्षण किया। अस्पताल में स्वच्छता और व्यवस्थाओं को देखकर राज्यमंत्री ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर श्री हेमंत यादव सहित अस्पताल प्रबंधन की प्रशंसा की। वहीं अस्पताल भवन में तीसरी मंजिल पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता की स्वयं जांच की। गुणवत्तापूर्ण कार्य होने पर निर्माण एजेंसी की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री श्री पटेल को बीएमओ ने बताया कि सिविल अस्पताल बरेली में प्रतिदिन हजारो की संख्या में मरीज आते है, जिसके दृष्टिगत यहां डॉक्टर्स और स्टॉफ की संख्या में वृद्धि आवश्यक है। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार मिले, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जाएगीं। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचे, इसका निरंतर प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ राज्यमंत्री ने लोगों से केन्द्र सरकार और मप्र सरकार सरकार की स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं, सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्री हेमंत चौधरी तथा एसडीएम श्री संतोष मुद्गल सहित संबंधित अधिकारी और चिकित्सक उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    Live Khabar India | अंतरराष्ट्रीय डेस्क पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला