लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत कलेक्टर श्री दुबे के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध की जा रही है कार्रवाई

नसीम खान

   रायसेन ,, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविन्द कुमार दुबे के निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमति वंदना पाण्डेय के मार्गदर्शन में लोक सभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता जिले में प्राभावशील होने से आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा संग्रहण, परिवहन चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत उडनदस्तो (फलाईंग स्कॉट टीम) का गठन किया गया है।

आर्दश आचार संहिता लागू होते ही. श्रीमति वंदना पाण्डेय, सहायक आशुयक्त आबकारी रायसेन द्वारा स्वंम जाकर मद्य भण्डागारों/ इकाईयों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। जिसमें उपायुक्त आबकारी संभगीय उड़नदस्ता भोपाल श्री यशवंत कुमार धनौरा, के साथ-साथ दिनांक 22.03.2024 को सोम आसवानी सेहतगंज का निरीक्षण किया जाकर समस्त प्रकार की कमियों की पूर्ति किये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसमें इकाई में प्रति यूनिट पर सी.सी.टी.व्ही कैमारों को सूचारू रूप से 24×7 की निगरानी में कार्य किये जाने के निर्देश दिये गये है। कैमरो से निगरानी कन्ट्रोल रूम भोपाल द्वारा किया जा रहा है।

गठित उडनदस्तो (फलाईंग स्कॉट टीम) द्वारा आदर्श आचार संहिता अवधि से दिनांक 22.03.2024 तक कुल 29 प्रकरणों में देशी / विदेशी / हाथ भट्टी मदिरा मात्रा 175 बल्क लीटर एवं लाहन मात्रा 3920 किलो ग्राम जप्त की गई है। जप्त मदिरा व लाहन का बाजार मूल्य 44,22,185/- (रूपये चवालिस लाख बाईस हजार एक सौ पचासी) है। एक प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के अंतर्गत प्रकरण में मोटर साइकिल जप्त किया गया है। जिसका अनुमानित मूल्य 100000/- (रूपये एक लाख) है। श्रीमति वंदना पाण्डेय, सहायक आयक्त आबकारी रायसेन द्वारा बताया गया है कि लोक सभा निर्वाचन 2024 अवधि में अवैध मदिरा संग्रहण, परिवहन चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    नसीम खानसांची,,, इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से संचालित कार्यक्रम के तहत रायसेन जिले के…

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    नसीम खानसांची,,, नगर में करवा चौथ का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर भर में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की