वार्ड नं 13 में बसस्टेंड परिसर में सड़क हुईं दलदली। अंदरुनी क्षेत्र भी अछूते नहीं।

नसीम खान संपादक
सांची,,, वैसे तो इस स्थल पर विकास की बड़ी बड़ी बाते सुनने देखने को मिल जाती है बावजूद इसके जमीनी स्तर से विकास कोसों दूर दिखाई दे रहा है बसस्टेंड परिसर की पिछली सड़क इसका जीता जागता उदाहरण सामने आ रहा है जहां सड़क दलदली हो चुकी है ।
जानकारी के अनुसार इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर शासन प्रशासन विकास की बड़ी बड़ी बाते करता दिखाई देता है परन्तु बसस्टेंड परिसर के हालात बद से बद्तर बने हुए हैं तथा नगर के विकास की कल ई खोल रहे हैं वैसे तो इस स्थल को सांची विधानसभा क्षेत्र का मुख्यालय माना जाता है जहां से मप्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी प्रतिनिधित्व करते हैं तथा स्थानीय निर्वाचित सरकार का स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी के करीबी माने जाने वाले पप्पू रेवाराम नेतृत्व कर रहे हैं इतना ही नहीं बसस्टेंड परिसर वार्ड नं 13 में माना जाता है इसका वार्ड पार्षद के रूप में वार्ड का नेतृत्व डा चौधरी के करीब माने जाने वाले सुनील जैन की पत्नी भाजपा नेत्री श्रीमती निर्मला सुनील जैन नेतृत्व कर रही है बावजूद इसके लोगों से मूलभूत सुविधाएं कोसों दूर दिखाई दे रही है तथा यह स्थली विकास के लिए तरस रही है लोगों को चलने के लिए भी दल-दल का सामना करना पड़ रहा है जबकि कहा जाता है नीचे से ऊपर तक डबल इंजन की सरकार चल रही है परन्तु यहां तो स्थानीय सरकार भी का इंजन भी जुड़ गया है तब यह तिबल इंजन की सरकार चल पडी बावजूद इसके लोगों को दल-दल से होकर गुजरना पड़ रहा है तथा जहां से पानी निकासी होती थी जो बरसों पुराना नाला था उस नाले पर पक्के निर्माण होने से पूरी तरह बंद हो चुका है जिससे सड़कों पर पानी भरने से दल-दल बन चुका है जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है तथा बसस्टेंड पहुंच मार्ग पूरी तरह दल-दल से पट गया है हालांकि इस दलदल से निपटने वार्ड पार्षद ने काली गिट्टी तथा डस्ट डलवाकर दल-दल से छुटकारा पाने का प्रयास तो किया परन्तु वह नाकाफी साबित हो चुका है हालांकि इस बसस्टेंड सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं मुख्यमंत्री के विशेष कायाकल्प अभियान अंतर्गत राशि भी आवंटित कर दी थी परन्तु स्थानीय सरकार में निर्वाचित पार्षदों की खींचतान के चलते मुख्यमंत्री की योजना भी खटाई में पड़ गई तथा इस सड़क निर्माण को लेकर काफी बवाल मचा मामला कलेक्टर तक पहुंच गया तथा कलेक्टर का निर्णय भी आ गया। बावजूद इसके कलेक्टर के निर्णय को भी पलीता लग गया । तथा लोगों को बसस्टेंड परिसर में हर जगह से दल-दल से होकर गुजरने पर मजबूर होना पड़ा इतना ही नहीं इस बसस्टेंड परिसर में पहुंचने वाले पर्यटकों से देश-विदेश में इस स्थल की छवि पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता दिखाई देने लगा परन्तु इस स्थल से तिबल इंजन की सरकार पर भी विकास को लेकर सवाल खड़े हो चले हैं ऐसा नहीं है कि यह केवल बसस्टेंड परिसर की अव्यवस्था का ही मामला हो इस स्थल के भीतरी हिस्से भी ऐसी अव्यवस्था से अछूते नहीं रहे हैं।तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि विकास मात्र जबानी बनकर रह गया ।

  • editornaseem

    Related Posts

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नसीम खानसांची। काछीकानाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तत्परता से खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने…

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    नसीम खानसांची,,, सांची विकासखंड के ग्राम गाडरखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को स्कूल बैग एवं अध्ययन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी