विधायक डॉ चौधरी तथा जप्रतिनिधियों ने रायसेन में खेल स्टेडियम का किया भ्रमणविदिशा संसदीय अंतर्गत सांसद खेल महोत्सव में होंगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
केन्द्रीय कृषि तथा ग्रामीण विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संसदीय क्षेत्र विदिशा में फिटनेस को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभा की पहचान करने के उद्देश्य सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर प्रचलित एवं परम्परागत खेलों को प्रोत्साहित करना और फिट इंडिया कैम्पेन को बढ़ावा देना है। सांसद खेल महोत्सव के तहत रायसेन स्थित खेल स्टेडियम में भी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। सोमवार को सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, पूर्व केबीनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, श्री कार्तिकेय चौहान तथा श्री राकेश शर्मा द्वारा रायसेन में खेल स्टेडियम का भ्रमण कर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सांसद खेल महोत्सव में विदिशा संसदीय क्षेत्र में 06 मुख्य खेल एवं 03 परम्परागत/मनोरंजक खेल का आयोजन किया जाएगा। इसमें टेनिस बॉल क्रिकेट, कबड्डी खेल का आयोजन चार चरणों में ग्राम पंचायत स्तर, मण्डल स्तर, विधानसभा स्तर एवं संसदीय क्षेत्र स्तर पर किया जाएगा। रस्साकसी, नीबू दौड़/म्यूजीकल चेयर रेस का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर तक ही किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 25 अक्टूबर से 15 नवम्बर के मध्य, मण्डल स्तर पर प्रतियोगिता 20 नवम्बर से 30 नवम्बर के मध्य, विधानसभा स्तर पर प्रतियोगिता 05 दिसम्बर से 12 दिसम्बर के मध्य और संसदीय स्तरीय प्रतियोगिता 15 दिसम्बर से 25 दिसम्बर के मध्य आयोजित की जाएगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव