नहीं थम रहा आवारा पशुओं का जमावड़ा, सांडों की लड़ाई से बढ़ रहा खतरा।

नसीमखान सांची
सांची ,,नगर की व्यस्ततम सड़कों और चौराहों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगातार परेशानी का कारण बना हुआ है। खासतौर पर सांडों की अधिक संख्या और उनकी आपसी लड़ाई से राहगीरों और दुकानदारों के लिए खतरा और बढ़ जाता है। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन अब तक ठोस कार्यवाही नहीं कर पा रहा है।
जानकार बताते हैं कि सांची विश्वविख्यात पर्यटन स्थल है, मगर यहां की अव्यवस्थित व्यवस्था नगर की छवि धूमिल कर रही है। आए दिन मुख्य सड़कों पर दौड़ते वाहन इन पशुओं की चपेट में आते हैं, जिससे दुर्घटनाएं और मौतें तक हो चुकी हैं।
सरकार ने लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर गौशालाओं का निर्माण कराया है और पशुओं के आहार की व्यवस्था भी की है, लेकिन इसके बावजूद आवारा पशु सड़कों और बाजारों में घूमते रहते हैं। दुकानों व होटलों के सामने उनका जमावड़ा अब आम बात हो गई है। इन पशुओं की जान का खतरा तब और बढ जाता है जब वह खुले में पडी पौलिथिन निगलते दिखाई देते है ।हाट-बाजार में तो यह स्थिति और भी विकट हो जाती है, जहां वे दुकानदारों और खरीददारों दोनों को परेशान करते हैं।
लोगों का कहना है कि कई बार घटनाएं होने के बावजूद प्रशासन केवल औपचारिकता निभाता है। खासकर तब, जब किसी वीवीआईपी का काफिला गुजरना होता है, तभी पुलिस और नगर प्रशासन सड़क से पशुओं को हटाने में मशक्कत करता दिखाई देता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई