वृंद्वावन ग्राम योजना के अंतर्गत चिन्हित ग्रामो में आयोजित किया गया जनसुनवाई

रिपोर्टर@ दीपक कुमार गर्ग

वृंद्वावन ग्राम योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु ग्रामवासियो से किया गया संवाद

शहडोल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री काजोल सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती शिवानी जैन की उपस्थिति में जनपद पंचायत जयसिंहनगर अंतर्गत वृद्वावन ग्राम योजना के तहत चिन्हित ग्राम सीधी में बेहतर विकास कार्यों के क्रियान्वयन संबधी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियो ने लोगो से कन्या छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र, एमडीएम, पेयजल व्यवस्था,बिजली, सड़क जैसे अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों के संबंध में संवाद कर आवश्यक सुझाव प्राप्त किये गए।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती शिवानी जैन ने बताया कि वृंद्वावन ग्राम योजना के तहत चिन्हित ग्रामों में गौशाला संचालन, ग्राम पंचायत भवन, ऑगनवाड़ी, स्वास्थ्य, स्कूल भवन, यात्री प्रतिक्षालय, सोलर स्ट्रीट लाईट, पुस्तकालय जैसे अन्य अंधोसंरचनाओ का विकास किया जाएगा।
इस अवसर पर सरपंच भूपाल सिंह, रेंजर वन विभाग श्री तरूणेंद्र, परियोजना अधिकारी बाल विकास विभाग श्री अजय मिश्रा, एपीओ श्री अनुरोग निगम सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें।
इसी प्रकार अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री मुद्रिका सिंह की उपस्थिति में जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत ग्राम सिंदुरी, जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम पंचायत रसपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती कल्पना यादव एवं जनपद पंचायत बुढार के अंतर्गत चिन्हित ग्राम में जन सुनवाई का कार्यक्रम आयोजित कर वृंद्वावन ग्राम योजना के तहत बेहतर क्रियान्वयन संबंधित लोगो से चर्चा कर सुझाव प्राप्त किये गए।

  • editornaseem

    Related Posts

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    नसीम खानसांची,,, इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से संचालित कार्यक्रम के तहत रायसेन जिले के…

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    नसीम खानसांची,,, नगर में करवा चौथ का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर भर में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की