शहडोल -विरोध का अनोखा तरीका , सड़क पर रोपी धान

रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग

कीचड़ में तबदील सड़क पर रोपा लगाकर ग्रामीणो ने जताया विरोध, विधायक शरद कोल जी के क्षेत्र का है ये आलम

शहड़ोल आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले के ब्योहरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क की सुविधा से वंचित ग्रामीण कुछ अलग ही अंदाज में अपना विरोध प्रकट कर रहें हैं। यहां पर ग्रामीण कीचड़ से सनी सड़क पर धान का रोपा लगाकर सरपंच उप सरपंच पर विरोध किया है। जनपद पंचायत जयसिहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत अमझोर के ग्राम महुआर टोला के ग्रामीणों ने सड़क के निर्माण की मांग की है….

पूरा मामला जनपद पंचायत जयसिहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत अमझोर के ग्राम महुआर टोला में कीचड़ युक्त सड़क, जो चलने लायक नहीं बची है। जिसके कारण लोगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्कूली बच्चों के कई बार कीचड़ में गिरने से कॉपी, पुस्तक और कपड़े भी खराब हो रहें हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। पूरे क्षेत्र के बीते तीन दिन से अच्छी बारिश हुई है।

विरोध में सड़क पर धान रोपते रहवासी

बारिश के कारण सड़क के गड्ढों में पर पानी भर गया है। इन्ही सब समस्याओं से परेशान और आक्रोशित ग्रामीणों ने बीच सड़क पर धान का रोपा लगाकर अपना विरोध प्रकट किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत खस्ता हाल है। सड़क में जगह-जगह गंदा पानी और कीचड़ है। जिसकी शिकायत कई बार पंचायत सरपंच ,उपसरपंच जिले में बैठे अधिकारी विधायक जनप्रतिनिधि से की गई लेकिन कोई उचित समाधान आज तक नहीं निकाला जा सका है। वहीं उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से बरसात के मौसम में यही आलम इस सड़क पर बना रहता है। किन्तु जवाबदारों ने मानो इस ओर देखने की बजाय अपनी आंखें ही मूंद ली हैं।

वही इस मामले में सम्बंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि कुछ भी कहने से बच रहे है।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार