संकल्प से समाधान अभियान शिविरों में प्राप्त आवेदनों का करें त्वरित निराकरण- कलेक्टर श्री विश्वकर्माटीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाईन, विभागीय योजनाओं तथा गतिविधियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा विभागीय योजनाओं, अभियानों और सीएम हेल्पलाईन निराकरण की साप्ताहिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविरों के आयोजन और प्राप्त आवेदनों पर की जा रही कार्यवाही की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज कराने और निराकरण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने शिविरों में उपस्थित नहीं रहने वाले अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त कर उन्हें अनिवार्य रूप से शिविरों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिला अधिकारियों से कहा कि संकल्प से समाधान अभियान शासन का महत्वपूर्ण अभियान है, इसे गंभीरता से लें। उन्होंने विकासखण्डवार और विभागवार शिविरों में प्राप्त आवेदनों तथा निराकरण की जानकारी ली। बैठक में जानकारी दी गई कि अभियान के तहत जिले में अभी तक आयोजित शिविरों में आयुष्मान भारत योजना के 9775 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 8969 आवेदन निराकृत हो गए हैं। इसी प्रकार सहकारी बैंकों के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड के 5356 आवेदनों में से 3339 आवेदन निराकृत, पीएम स्वनिधि योजना संबंधी 4371 आवेदनों में से 3883 आवेदन निराकृत, वृद्धावस्था पेंशन योजना के प्राप्त 1945 आवेदनों में से 1182 आवेदन निराकृत, जाति प्रमाण पत्र हेतु प्राप्त 2600 से अधिक आवेदन में से 1415 आवेदन निराकृत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्राप्त 890 आवेदनों में से अभी तक 298 आवेदन निराकृत हो गए हैं।
इसी प्रकार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 578 आवेदनों में से 277 आवेदन, समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्राप्त 385 आवेदन में से 267 आवेदन, राष्ट्रीय विधवा गांधी पेंशन योजना के 375 आवेदन में से 212 आवेदन, राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना के तहत 346 आवेदन में से 284 आवेदन निराकृत हो गए हैं। इनके अतिरिक्त शिविरों में प्राप्त अन्य आवेदनों का भी प्राथमिकता से निराकरण कराया जा रहा है। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने निर्देश दिए कि कोई भी आवेदन लंबित ना रहे तथा नियमानुसार निराकरण की कार्यवाही शीघ्रता से की जाए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभागवार और अधिकारीवार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी जनपद सीईओ को शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार राजस्व विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों को शीघ्रता से निराकृत करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने जिला अस्पताल से जुड़ी सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त कर सिविल सर्जन को कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्कूल शिक्षा विभाग की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में बेहतर कार्य होने पर जिला शिक्षा अधिकारी की सराहना करते हुए और बेहतर कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह स्वयं शिकायतों का अवलोकन करें और निराकरण कराएं। बैठक में नॉन अटेन्डेन्ट रहते हुए लेवल जम्प होने वाली शिकायतों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कृषि विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत नॉन अटेन्डेन्ट ना रहे, शिकायत प्राप्त होते ही नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जानकारी दर्ज कराएं। इसी प्रकार माननीय उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों में जबावदावा दर्ज किए जाने की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को समयावधि में जबावदावा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में नरवाई प्रबंधन हेतु की जा रही कार्यवाही की जानकारी लेते हुए उप संचालक कृषि को जागरूकता गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नरवाई प्रबंधन में उपयोग आने वाले उपकरणों को बढ़ावा दें, इसके लिए किसान संगठनों से भी चर्चा की जाए। साथ ही हार्वेस्टर में स्ट्रॉ मेनेजमेंट सिस्टम हो, यह भी सुनिश्चित कराएं। सभी एसडीएम और तहसीलदार भी यह देखें कि हार्वेस्टर में स्ट्रॉ मेनेजमेंट सिस्टम हो। यदि नहीं है तो कार्यवाही की जाए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवनों का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों का कार्य अप्रारंभ है, उन्हें शीघ्र प्रारंभ किया जाए। इसी प्रकार श्रम विभाग की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का समुचित प्रचार-प्रसार करने और असंगठित क्षेत्र के अधिक से अधिक श्रमिकों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा के दौरान उन्होंने आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी सीएमओ निकायों में भ्रमण करें और हितग्राहियों से संवाद कर निर्माण शीघ्र पूर्ण कराएं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, सहायक कलेक्टर श्री अंकित जैन तथा श्री कुलदीप पटेल सहित अनेक विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल