संभागायुक्त संजीव सिंह ने सांची में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की।राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, एसआईआर कार्यों की प्रगति पर हुई चर्चा।

नसीमखान सांची
सांची,,
सोमवार शाम नगर स्थित गेटवे रिट्रीट में भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की समीक्षा की।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने जिले में एसआईआर के अंतर्गत की जा रही कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 10 लाख 41 हजार 485 गणना पत्रकों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण कर लिया गया है।
संभागायुक्त श्री सिंह ने बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों से कहा कि बीएलओ और बीएलए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि मतदाता सूची अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाई जा सके।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जिले में मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत पहले स्वीकृत 1230 मतदान केंद्रों में मतदाता संख्या अधिक होने के कारण 115 नए मतदान केंद्र तथा अधिक दूरी को ध्यान में रखते हुए 39 नवीन मतदान केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। इस प्रकार युक्तियुक्तकरण के बाद जिले में कुल 1381 मतदान केंद्र हो गए हैं।
प्रशासन का उद्देश्य है कि विशेष गहन पुनरीक्षण के माध्यम से प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जा सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नसीम खानसांची। काछीकानाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तत्परता से खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने…

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    नसीम खानसांची,,, सांची विकासखंड के ग्राम गाडरखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को स्कूल बैग एवं अध्ययन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    PM Modi और स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट का ऐतिहासिक संवाद | चिन्मय अमृत महोत्सव

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा