संस्कार ग्रुप एजुकेशन द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह व कराओके गीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

जिला शक्ति से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा

जीवन के हर क्षेत्र में परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है…कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना

मंजिलें उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान होती है…अधिवक्ता चितरंजय पटेल

जीवन के हर क्षेत्र में परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है इसलिए आप परिश्रम नहीं भाग सकते, यह बात कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने प्रतिभा संस्कार ग्रुप एजुकेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त करते हुए बताया कि लक्ष्य बनाकर परिश्रम करने पर अंततः सफलता अवश्य मिलती है।उन्होंने उपस्थित अभिभावकों को मूवी दंगल का उदाहरण देते हुए बताया कि दो बेटियों को पहलवान बनाने उसका पिता शिद्दत से लगा रहता है वैसे ही हम अपने बच्चों को लेकर प्रयासरत रहें तो उन्हें मंजिल जरूर हासिल होगी।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उच्च न्यायालय अधिवक्ता चित्रंजय पटेल ने प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान करते हुए शायराना अंदाज में कहा कि आप जीवन में सपनो को साकार करने के लिए हौसले के साथ आगे बढ़ें क्योंकि मंजिलें उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान होती है। साथ ही अधिवक्ता पटेल ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इस प्रेरक आयोजन के लिए आयोजकों के प्रति साधुवाद प्रकट किया।

आयोजक संस्कार ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संचालक काशी चंद्रा ने अपने स्वागत भाषण में मंचासीन अतिथियों का अभिनंदन करते हुए प्रतिभावान बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं किया।
संस्कार ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा जैजैपुर ब्लॉक में हाई स्कूल व हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षा २०२३ में ८५% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने पुरस्कार वितरण समारोह के साथ कराओके गायन प्रतियोगिता आयोजित किया गया था जिसमें सक्ती जिले के मंजे हुए कलाकारों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन लोगों का मन मोह लिया। जिसमें निर्णायक के आर कश्यप (संगीत विद्यालय हसौद) एवम पेनल के निर्णयानुसार रुचि कटकवार प्रथम, राजवीर शुक्ला द्वितीय, दीक्षा आदित्य तृतीय स्थान पर रही।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अभ्यागत कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, विशिष्ट अतिथि उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, रामरतन चंद्रा अध्यक्ष चंद्रनाहु समाज,टेकचंद चंद्रा व लखन मुनि साहेब(कबीर आश्रम तरेकेला), काशी चंद्रा (डायरेक्टर) के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्वलन कर किया गया पश्चात अतिथियों का बेच लगा व स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संस्कार सेंट्रल स्कूल के लाला चौधरी, मिल्की मिश्रा ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन प्राचार्य एस एल पनित ने किया। आयोजन में रंगनाथ चंद्रा, छ ग भागवत प्रवाह के युवा संयोजक दिलेश्वर चंदा, युवा नेता अशोक जलतारे आदि के गरिमामय उपस्थिति के साथ सफल आयोजन में विद्यालय परिवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़