सड़क दुर्घटनाओं को रोकने कलेक्टर, एसपी ने दिए दिशा-निर्देश

राम शर्मा रिपोर्टर
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

रायसेन,
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात नियमों का पालन करने हेतु नागरिकों को जागरूक करने किए जा रहे कार्यो, गतिविधियों की समीक्षा की।
कलेक्टर श्री दुबे ने जिले में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हांकित करते हुए दुर्घटनाओं को रोकने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने सेंडोरा-सदालतपुर-रायसेन मार्ग तिराहा क्षतिग्रस्त होने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सांची और खरबई में 146-हाईवे पर लगाई गई रैलिंग के क्षतिग्रस्त होने से सड़क मार्ग पर पशुओं के अचानक सामने आ जाने दुर्घटना की संभावना बने रहने पर कलेक्टर श्री दुबे ने एनएच अधिकारी को रैलिंग ठीक कराने के निर्देश दिए। बैठक में उदयपुरा-गाडरवारा ओवर ब्रिज पर रैलिंग लगानए जाने के संबंध में भी निर्देश दिए गए। साथ ही सांची-गुलगांव ओवरब्रिज प्वाइंट पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। बैठक में उप संचालक कृषि तथा कृषि उपज मण्डी अधिकारी को ट्रेक्टर-ट्रालियों के पीछे रेडियम लगवाए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल ने बताया कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकतर वाहनों की दुर्घटनाओं में चालक द्वारा हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण मृत्यु या गंभीर चोट की स्थिति बनती है। इसके दृष्टिगत जागरूकता कार्यक्रमों, गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने की समझाईश दी जा रही है। इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही भी की जा रही है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार पीपीटी प्रजेन्टेशन के माध्यम से बैठक के एजेण्डे में शामिल विभिन्न बिन्दुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर डीएफओ श्री विजय कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़