सभी नोडल अधिकारी पूरी सजगता और पारदर्शिता के साथ निर्वाचन कार्य सम्पादित करें- जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे

नसीम खान

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन नोडल अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

रायसेन,
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन-2023 की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने बैठक में उपस्थित सभी नोडल अधिकारियों से उन्हें सौंपे गए निर्वाचन कार्यो में अभी तक की गई कार्यवाही, तैयारियों की विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्वाचन आयोग की गाइडलाईन और दिषा-निर्देषानुसार कार्य सम्पादित किए जाने के निर्देष दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन संबंधी तैयारियां और कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाएं और इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही ना बरती जाए। सभी नोडल अधिकारी पूरी निष्ठा, सजगता और पारदर्शिता के साथ उन्हें सौंपे गए कार्य सम्पादित करें। बैठक में मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत संचालित गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही बूथ और वार्ड लेवल पर जागरूकता समूहों का गठन की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों का मतदान केन्द्रों का सतत् निरीक्षण करने और मतदान केन्द्रों में समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने कानून व्यवस्था एवं आदर्श आचरण संहिता की समीक्षा करते हुए आचरण संहिता के उपबंधों को पूर्णतः लागू करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उल्लंघन की शिकायत प्राप्त होते पर तत्काल नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने फ्लाइंग स्क्वाड, एसएसटी, एफएसटी, वीएसटी टीमों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों की भी समीक्षा की। बैठक में कम्यूनिकेशन प्लान, निर्वाचन प्रशिक्षण, सारणीकरण, निर्वाचन व्यय लेखा, मीडिया मॉनीटरिंग सेल, मतदान दलों को सामग्री वितरण, वाहन व्यवस्था, मतदान दलों को मतदान केन्द्रों के लिए रवाना करने और मतदान उपरांत वापसी का रूटचार्ट, निर्वाचन गतिविधियों की वीडियोग्राफी सहित निर्वाचन संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा कर संबंधित नोडल अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार