सांची में मोरछट पूजा, पुरनिया तालाब पर महिलाओं की रही भीड़।

नसीमखान
सांची,,नगर के पुरनिया तालाब पर सोमवार को मोरछट पूजा बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। परंपरागत मान्यता के अनुसार नगर व आसपास की बस्तियों से महिलाएं बड़ी संख्या में तालाब पर एकत्रित हुईं और विधिविधान से पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।
सुबह से ही तालाब परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। महिलाएं पूजा सामग्री लेकर पहुंचीं और लोकगीतों व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा सम्पन्न की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जिससे तालाब परिसर मेें मेले जैसा दृश्य नजर आया।
मोरछट व्रत की मान्यता
मान्यता है कि मोरछट पूजा करने से संतान सुख प्राप्त होता है तथा परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। महिलाएं विशेष रूप से अपने बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ इस व्रत का पालन करती हैं।
पूजा के दौरान सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल भी तैनात रहा। वहीं नगर परिषद द्वारा सफाई व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति भोपाल | अजय अहिरवार |लाइव खबर इंडिया मध्यप्रदेश में जारी किसान आंदोलन…

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। किसानों की मांगों और सरकार के रुख पर क्या बोले सीएम, देखें पूरा वीडियो।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई