सांची सोलर सिटी परियोजना एवं उर्जा साक्षरता अभियान को सुचारू संचालित कराने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

नसीम खान संपादक

रायसेन,
नवीन और नवकरणीय उर्जा विभाग के माध्यम से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल सांची को सोलर सिटी बनाए जाने के लिए सांची सोलर परियोजना एवं उर्जा साक्षरता अभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अरविंद कुमार दुबे के आदेशानुसार सांची परियोजना एवं उर्जा साक्षरता अभियान को सुचारू रूप से संचालित कराने हेतु श्रीमती अंजू पवन भदौरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायसेन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही श्री एलके खरे एसडीएम रायसेन को सहायक नोडल अधिकारी, श्री भुवन मोहरिर ग्रामोद्योग अधिकारी रायसेन को समन्वय अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही श्री रोजश दुषाद प्रबंधक म.प्र. मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लि. रायसेन, श्री पीके शांडिल्य जिला अक्षय उर्जा अधिकारी रायसेन, श्री कल्याण सिंह राजपूत जिला समन्वयक जन अभियान परिषद रायसेन तथा श्री हरीश सोनी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद सांची को सहयोगी अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी आवश्यकतानुसार सांची परियोजना अन्तर्गत हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगी। श्री मोहरिर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायसेन से मार्गदर्शन प्राप्त कर सभी संबंधित विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर, परियोजना एवं अभियान का सुचारू संचालन सुनिश्चित करवाएंगे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़