सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद, निजी भूमि पर निर्माण का आरोप26 फरवरी 2026 को नायब तहसीलदार व एसडीएम को सौंपी गई शिकायत

नसीमखान सांची
सांची,,,समीपवर्ती ग्राम पंचायत उचेर में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन को लेकर विवाद गहरा गया है। गांव की निवासी किरनबाई ने 26 फरवरी 2026 को नायब तहसीलदार सांची एवं एसडीएम रायसेन को लिखित शिकायत सौंपकर आरोप लगाया है कि पंचायत द्वारा उनकी निजी भूमि पर निर्माण कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम उचेर में इन दिनों सड़क, नाली और सामुदायिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्य संचालित हैं। इसी क्रम में बनाए जा रहे सामुदायिक भवन को लेकर शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि उनकी निजी भूमि खसरा क्रमांक 6/2, रकबा 0.42 डिसमिल पर जेसीबी मशीन से खुदाई कर सड़क निकाली गई है तथा उसी भूमि पर सामुदायिक भवन निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही आरोप है कि उक्त क्षेत्र में नाली की खुदाई भी कर दी गई है।
किरनबाई ने सरपंच पर अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम रायसेन मनीष शर्मा ने नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी सांची को स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इस संबंध में नायब तहसीलदार ललित सक्सेना ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद स्थल निरीक्षण किया गया है तथा पंचायत को निर्माण हेतु शासकीय भूमि उपलब्ध कराई गई है। उनके अनुसार शिकायत निराधार है।
वहीं ग्राम पंचायत उचेर के सरपंच अरविंद सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किसी की निजी भूमि पर निर्माण नहीं कराया गया है और सभी विकास कार्य शासकीय भूमि पर ही हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत असत्य पाई जाती है तो शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अब सवाल यह है कि जांच में किसका दावा सही साबित होता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार