सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयसिंहनगर में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारम्भ


रिपोर्टर@ दीपक कुमार गर्ग
शहडोल/जयसिंहनगर:- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जयसिंहनगर में आज दिनांक 03 मार्च, 2025 को प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारम्भ किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर परिषद अध्यक्ष सुशीला शुक्ला, जनपद अध्यक्ष मालती सिंह एवं क्षेत्र के सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर मोबाइल मेडिकल यूनिट को क्षेत्र में बीमार जरूरतमंदों के उपचार हेतु रवाना किया l केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं मे से एक पीएम जनमन योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर को आवंटित की गई मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से दुर्गम स्थानों मे बसे जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों मे मोबाइल मेडिकल यूनिट जाकर जरूरत मंद ऐसे मरीजों का जो आवश्यक संसाधनों की कमी के कारणवश बीमारियों के इलाज से वंचित र जाते हैं, ऐसे ग्रामीण इलाकों मे प्रतिदिन निर्धारित रूट चार्ट के आधार पर मोबाइल मेडिकल यूनिट भ्रमण करते हुए लोगो को उनके निवास क्षेत्र मे ही इलाज की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनकल्याण के संकल्प को पूर्ण करेगी l कार्यक्रम शुभारम्भ के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर के बीएमओ के एल दीवान ने बताया की जल्द ही चिन्हित ग्रामों के लिए प्रतिदिन के आधार पर रूट चार्ट निर्धारित किया जाएगा, वर्तमान मे मेडिकल यूनिट मे डॉ. सहित 6 व्यक्तियों का स्टॉफ कार्यरत है l साथ में मरीजों को फल वितरण किया गया एवं साफ सफाई का निरीक्षण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत अंत्योदय समिति अध्यक्ष अरुण गौतम, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनारायण पांडेय, नगर परिषद अंत्योदय समिति अध्यक्ष निर्मल द्विवेदी, नगर परिषद उपाध्यक्ष संपत मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष एवं पार्षद दिवाकर पयासी, प्रदेश संयोजक दुर्गेश कुमार पाण्डेय (विश्व मानव कल्याण संघ), पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष चक्रधारी शुक्ला, युवा भाजपा नेता आदेश शुक्ला, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष उत्तम तिवारी, भाजपा नेता मनोज द्विवेदी, पार्षद रामनारायण सोनी, गेंदबाई, शिवानी राजन उपाध्याय, सुरेंद्र राव, फूलमत बैगा, रनिया बैगा, पार्षद कैलाश बैगा, गुड़िया अहिरवार, बूथ अध्यक्ष संतोष साहू, मीडिया से सुनील द्विवेदी, गोविंद नारायण तिवारी, बीएमओ डॉ. के.एल. दीवान, डॉ. राजेश तिवारी, विजय दुबे सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर के कर्मचारी उपस्थित रहे l

  • editornaseem

    Related Posts

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    नसीम खानसांची,,,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सांची में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक…

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत