सिलवानी, गैरतगंज की आदिवासी बाहुल्य गांवों की महिलाओं ने पेड़ों को बांधी राखी, बोलीं…ये ही हमारे भाई

वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रायसेन।हर साल की तरह इस साल भी तहसील गैरतगंज सिलवानी बेगमगंज के आदिवासी बाहुल्य गांव की महिलाओं ने रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य जंगल के हरेभरे पेड़ों में रक्षासूत्र बांधकर बोलीं-यही हैं हमारे भाई।

महिलाओं ने लगाए आरोप ….माफियाओं ने काट दिए जंगल के हरेभरे पेड़
तहसील गैरतगंज के ग्राम हैदरी, खेरखेड़ी गुफा, खमरिया गढ़ी जामनपानी, पिपलपानी पटी बंधान बाँसदेही खेड़ा क्षेत्र के आदिवासी गांव की महिलाओं बैजंती बाई शकुन बाई रामवती देवी फूलवती ने रक्षाबंधन का पर्व पेड़-पौधों को राखी बांधकर मनाया। पेड़-पौधों को राखी बांधकर महिलाओं ने उनकी रक्षा का संकल्प भी लिया और आदिवासी समुदाय के लोगों से इन बहनों ने पेड़ों को बचाने का आह्वान भी किया। इसी तरह तहसील सिलवानी के प्रतापगढ,सिलारी, फुलमार,रानीपुरा की रामकली, रतीबाई, प्रेमरानी सल्लाम,सुनीता देवी सेसाम,सुल्तानगंज तहसील बेगमगंज के बम्होरी टीटोर खमरियाकी फुलिया बाई रतन बाई शाह आदि महिलाओं ने कहा कि पेड़ ही हमें शुद्ध हवा देते हैं, जिससे हमारा जीवन बचा हुआ है।
छलका महिलाओं का दर्द….
आदिवासी समाज की महिलाओं का दर्द जंगल में खड़े पेड़ों की बेरहमी से कटाई पर उस समय छलक उठा जब वह रक्षा सूत्र बंधने जंगलों में पहुंची।पेड़ ही हमारी रक्षा करते हैं, इसलिए पेड़ भी हमारे भाई हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लकड़ी माफिया जंगलों की कटाई कर रहे हैं ।जबकि कई बार आरोप हम पर लगा दिए जाते हैं। सैकड़ों सालों से आदिवासी और पेड़ एक साथ रह रहे हैं। इतने सालों से आदिवासी असुरक्षित थे और न ही पेड़।लेकिन कुछ सालों से कुछ लकड़ी माफियाओं ने पेड़ काटे।
कोरोना में समझ आई ऑक्सीजन की कीमत ….
इन महिलाओं का कहना था कि कोरोना के समय ऑक्सीजन की कीमत क्या होती है, यह लोगों को समझ में आया। करोड़ों रुपए लोगों के पास थे ।लेकिन ऑक्सीजन की कमी में लाखों लोगों की जान चली गई। लकड़ी माफिया पैसे कमाने के चक्कर में हमें जीवन देने वाले पेड़ों को काटते जा रहे हैं।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    नसीम खानसांची,,, इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से संचालित कार्यक्रम के तहत रायसेन जिले के…

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    नसीम खानसांची,,, नगर में करवा चौथ का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर भर में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की