नसीम खान
सांची,,, नगर परिषद कार्यालय के पास से राष्ट्रीय राजमार्ग से गणपत साहू की दुकान तक निर्माणाधीन सीसी रोड निर्माण का अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने अपने अधिकारी कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया तथा रोड निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये गए इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर के अधिकांश आवश्यकता अनुसार रोड सीसी रोड बन चुके है तथा जहाँ जहाँ आवश्यकता होगी सीसी रोड निर्माण कराये जायेंगे जिससे लोगों को सडक उपलब्ध हो सके ।





