सुल्तानपुर वनपरिक्षेत्र में वनविभाग ने सुअर के शिकार मामले में मांस सहित दो व्यक्तियों को किया गिरफतार

राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर

सुल्तानपुर–वन विभाग सुल्तानपुर के अंतर्गत चिलवाहा वन परिक्षेत्र की भूसी बेटा के कक्ष क्रमांक आर एफ 409 के भील टोला स्थान पर चार व्यक्तियों को वन विभाग के अमले ने मौके पर सूअर का मांस रखे गिरफ्तार किया है !

वन परिक्षेत्र अधिकारी चिलवाहा  टी.आर कुलस्ते ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है ! उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि चार लोग सूअर का मांस रखें उसे बेचने की मौके में घूम रहे हैं जिस पर वन विभाग के अमले के साथ भूसी बेटा के भील टोला में देखा कि हरि सिंह भील निवासी भूसी बेटा के घर पर हलचल हो रही है और दो मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी है ! उसे स्थान की अच्छे तरह से जांच पड़ताल कर उक्त स्थान की घेराबंदी कर चार अजनबी व्यक्तियों को बोरी रखे देखा  गया, जहां पास आकर देखा तो बोरी खून से लथपथ थी उसे भी जब देखा गया तो उसमें किसी जानवर का मांस प्रतीत हुआ ! कड़ी पूछताछ करने पर उन्हें बताया कि खंडेरा में वाहन दुर्घटना के चलते हमें यह सूअर मिला था , और हम लोग इसे काटकर बेचने लाए थे !

इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी कुलस्ते ने बताया कि जांच के दौरान मोनू वंशकार, बबलू आदिवासी निवासी खंडेरा, पिंजू निवासी खैरयाई, अर्जुन आदिवासी निवासी भरदा इन चारों को 13 किलो सूअर के मांस के साथ दो मोटरसाइकिल सहित सामंजती के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ! गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि झगड़ु आदिवासी निवासी  खंडेरा के साथ दुर्घटनाग्रस्त सूअर वाहन दुर्घटनाग्रस्त सूअर को हम बेचने लाए थे !

इस दौरान गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर सूअर का अन्य मास एवं सूअर के खाने योग्य शेष अवशेष एवं उपयोग में जप्त औजार जप्त किए गए। ! साथ ही से आरोपी झगड़ु को भी गिरफ्तार कर पांचो आरोपियों को गौहरगंज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है !

यह संपूर्ण कार्यवाही वन मंडल अधिकारी वन मंडल औबेदुल्लागंज के सफल निर्देशन में एवं उपवन मंडल अधिकारी महोदय बाडी के सफल मार्गदर्शन में यह संपूर्ण कार्रवाई की गई जिसमें वन परिक्षेत्र अधिकारी टी आर कुलस्ते ने संपूर्ण कार्रवाई का नेतृत्व करते हुए उनके सहयोगी रहे कैलाश वंशकार, भूसी बेटा, भगवत प्रसाद गौर, पवन सिंह सेंगर, सतीश खत्री, हेमराज विश्वकर्मा, रवि सेंगर, गोपाल, करण सिंह, भैरो सिंह आदि बन अमला इस कार्यवाही में साथ रहे !

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नसीम खानसांची। काछीकानाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तत्परता से खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने…

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    नसीम खानसांची,,, सांची विकासखंड के ग्राम गाडरखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को स्कूल बैग एवं अध्ययन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी