स्व सहायता समूह की महिलाएं हो रहीं परेशान,तीन माह से नहीं मिली मध्याह्न भोजन की राशि

वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रायसेन।सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन परोसने वाले स्व सहायता समूह की महिलाओं को तीन माह से शासन की ओर से दी जाने वाली राशि नहीं मिली है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश गांव में संचालित स्व सहायता समूह के सदस्य समय पर राशि नहीं मिलने से हताश है।

प्रति विद्यार्थी पांच और सात रुपए होता है भुगतान

जानकारी के अनुसार कक्षा पांचवी तक के प्रति छात्रों के लिए स्व सहायता समूह को पांच रुपए तथा छठवीं से लेकर आठवीं तक की कक्षाओं के लिए प्रति छात्र सात रुपये का भुगतान मध्यान भोजन के एवज में दिया जाता है। 20 जून से माध्यमिक शाला व एक जुलाई से प्राथमिक शाला खुल चुके है। समूह को अब तक शासन की ओर से मार्च माह का भुगतान नहीं किया गया है।

शासन की मध्याह्न भोजन योजना के तहत कक्षा पांचवी से लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को भोजन वितरण किया जाता है। इस कार्य को करने वाले स्व सहायता समूह की महिलाओं को तीन महीनों से स्कूल में भोजन परोसने व खाद्यान्न वितरण के एवज में दी जाने वाली राशि का भुगतान शासन से नहीं हुआ है।
इससे समूह की महिलाओं को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने जल्द से जल्द शासन से जल्द से जल्द राशि दिलाने की मांग की है।
मध्याह्न भोजन योजना के तहत प्राथमिक व माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं को स्कूल में ही भोजन तैयार करके दिया जाता है। हर महीने भोजन वितरण के बाद स्व सहायता समूह की महिलाओं को राशि का भुगतान किया जाता है। लेकिन बीते तीन माह से राशि का भुगतान नहीं होने से समूह की महिलाएं परेशान है। महिलाओं ने उधारी में राशन लेकर स्कूलों में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार किया है। नकतरा क्षेत्र की स्व सहायता समूह की अध्यक्ष ने बताया कि समय पर खाद्य सामग्री की राशि नहीं आने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किराना दुकानदारों ने भी उधारी में सामान देना बंद कर दिया है।

जानकारी के अनुसार सांची ब्लाक के नकतरा मुंगलिया सौजनना आमाकुही, बिछुआ, खमारपानी, सहित अधिकांश गांव में संचालित स्व सहायता समूह के सदस्य समय पर राशि नहीं मिलने से हताश है।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़