असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है- शिक्षा मंत्री श्री सिंहदशहरा पर्व पर रायसेन में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह द्वारा किया शस्त्र पूजन

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर रक्षित केन्द्र रायसेन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मप्र शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह द्वारा शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का पूजन कर प्रदेश एवं देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। साथ ही सभी को विजयादशमी (दशहरा) पर्व की शुभकामनाएं दीं गईं।
इस अवसर पर मप्र शासन के परिवहन एवं शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने और कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा से पालन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सभी को समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी भारतीय संस्कृति की विशेष परंपरा भी है, जो आत्मरक्षा और वीरता के महत्व को दर्शाती है। इस अवसर पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार, श्री राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव