आज थाना सभागार में पुलिस नागरिकों के बीच हुआ संवाद कार्यक्रम।

नसीम खान
सांची,,, आज थाना सभागार में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सहित अनेक पार्षद तथा नगर के गणमान्य नागरिक पत्रकार उपस्थित रहे। नागरिकों ने अपने अपने सुझाव पुलिस के समक्ष रखे । पुलिस ने उन्हें निराकरण करने का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना सभागार में पुलिस जनता जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी ने की इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम सहित नप के अनेक पार्षद नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे । इस संवाद कार्यक्रम में थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी ने कहा कि पुलिस का लोगों से कैसा व्यवहार हो एवं नगर में गश्त व्यवस्था कैसी हो अपराधियों पर किस प्रकार नजर रखी जाये तथा इस स्थल के अनुसार पुलिस इस स्थल पर और कैसी अच्छी से अच्छी व्यवस्था कर सके । इन्हीं विचारों को लेकर आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है उन्होंने नगर में होने वाले गश्त के बारे में लोगों से जानकारी ली तो उपस्थित लोगों ने रात्रि में पुलिस गश्त पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि गश्त व्यवस्था बेहतर चल रही है । इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आये दिन होने वाली सड़क दुघर्टना के विचार रखे तथा बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज़ गति से वाहन दौड़ते हैं तथा इस वाहनों की दौड़ भाग से स्कूली बच्चों को रोड़ क्रास करने परेशानी उठानी पड़ती है कुछ लोगों ने सुझाव दिए कि हासे स्कूल के सामने बेरुकेट्स लगाये जाने चाहिए जिससे वाहनों की गति नियंत्रित हो सके । तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर एप्रोच रोड बनाये गये है जिससे नगर के छोटे वाहन एवं पैदल लोगों को सुरक्षित रखा जा सके परन्तु इन एप्रोच रोड पर वाहनों के खड़े रहने तथा होटल दुकानदारों द्वारा सड़क तक बढ़ जाने से समस्या खड़ी हो रही है इसके साथ ही पुराने रामलीला मैदान वाली सड़क पर लोगों ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए सड़कों तक पांवों पसार लिए हैं तथा दुकान दार अपने दुकान का सामान सड़कों पर लगा देते हैं जिससे दुपहिया वाहनों को भी परेशानी उठानी पड़ती है परन्तु इस ओर पुलिस का ध्यान नहीं पहुंच पा रहा है इसके साथ ही एप्रोच रोड पूरा होने के पूर्व ही लोगों ने पूरी सड़क को ही अपने कब्जे में ले लिया है जिससे होटलों में पहुंचने वाले लोगों के वाहन सड़कों पर ही खड़े हो जाते हैं जिससे दुर्घटना घटित होने लगती है तथा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है इसके साथ ही लोगों ने रविवार को छुट्टी होने के कारण पठार क्षेत्र के आवारा लड़कों का जमावड़ा कन्या स्कूल में लग जाता है इस पर रोक लगाई जाए तथा लड़के शराब पीकर खाली बोतल स्कूल परिसर में फेंक कर चले जाते हैं । तथा सांसद प्रतिनिधि ने अपना सुझाव रखते हुए कहा कि नगर में सट्टेबाजी जोरों पर चल रही है इस पर नियंत्रण लगाया जाये । साथ ही नगर में शराब पीकर लोग यहां वहां गिरते पड़ते लोगों को गाली-गलौज करते दिखाई देते हैं तथा शराब दुकानों पर अहाते न होने पर भी लोग खुले में शराब पीते आसानी से दिखाई दे जाते हैं इस पर थाना प्रभारी श्री चौधरी ने कहा कि हम सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों चालकों को पहली बार एनाउंस मेंट कर चेतावनी देंगे कि वह सड़कों पर वाहन खड़े न करें पालन नहीं करने पर हम चालानी कार्रवाई करेंगे अतिक्रमण कारियों से निपटने के लिए उन्होंने कहा कि हम नप प्रशासन के साथ मिलकर सड़कों पर अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे तथा सड़कों पर बहने वाले पानी के लिए हम नगर परिषद प्रशासन से नाले निर्माण का अनुरोध करेंगे तथा उन्होंने कहा कि स्कूलों में आवारा लड़कों को पकड़ कर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे साथ ही उन्होंने कहा शराब पीने वालों को रोका नहीं जा सकता परन्तु शराब पीकर गदर करने एवं गाली-गलौज करने वालों पर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे । तथा थाना प्रभारी ने इस संवाद कार्यक्रम में आए हर सुझाव पर हम गंभीरता से विचार करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करेंगे उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर में हम शांति भाईचारा बना कर हरसंभव प्रयास करेंगे एवं नगर सहित थाना क्षेत्र में कहीं भी हम समाज विरोधी गतिविधियों को नहीं पनपने देंगे साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अपराधी पर पुलिस सख्त कार्रवाई करने में पीछे नहीं रहेगी ।हम थाना में आने वाले हर व्यक्ति का सम्मान किया जायेगा विशेष रूप से महिलाओं को थाने आने पर उनका सम्मान होगा तथा उनकी हर समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल हल करने का प्रयास किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा छात्राओं की पूरी सुरक्षा होगी छेड़छाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें पुलिस तत्काल कार्यवाही करेगी तथा पुलिस को सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम भी गोपनीय रखा जायेगा उन्होंने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर में वाहन धीरे चलायें तथा हेलमेट अवश्य लगाएं तथा वाहन मालिक बच्चों से वाहन न चलवाये साथ ही कहा शराब पीकर वाहन चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा ।हम जनता की सेवा के लिए है हमें अपराधों एवं व्यवस्था बनाए रखने में जनता भी पूरी तरह सहयोग करे ।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर