इंदवार थाना पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी, प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

राजर्षि मिश्रा उमरिया

उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा मुख्यालय अंतर्गत इंदवार थाना परिसर से लुट कांड में सहयोगी आरोपी के अचानक फरार होने की घटना ने पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है। लूटकांड की जांच के दौरान पूछताछ के लिए थाने लाए गए युवक ने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया जिसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने इंदवार थाना प्रभारी विजय पाटले,सब इंस्पेक्टर अमर बहादुर सिंह और एएसआई सूर्य बहादुर सिंह को सस्पेंड कर दिया है साथ ही एडिशनल एसपी सीताराम सत्या ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अभिरक्षा में लिए गए आरोपी पर पुलिस द्वारा की गई लापरवाही सामने आने पर यह कदम उठाया गया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
सराफा व्यापारी लूटकांड से जुड़ा है मामला
मिली जानकारी अनुसार बताया गया कि बीते दिनों पाली थाना क्षेत्र के घुनघुटी चौकी अंतर्गत ग्राम चौरी में एक सराफा व्यापारी के साथ लुटेरों द्वारा योजना बद्ध तरीके से सोना चांदी से भरे बैग की लूट की गई थी घटना के बाद पुलिस ने जांच करते हुए सत्यम बसदेवा निवासी कटनी और नागेश बसदेवा निवासी ग्राम चिमटा को गिरफ्तार किया था जिनसे कड़ाई से पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने इंदवार थाना क्षेत्र के ग्राम पलझा में हुई एक अन्य लूट में भी शामिल होने की बात कबूल की थी इसके बाद इंदवार पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी।

बरही के कारोबारी से पुलिस ने बरामद किया लुटा गया सोना चांदी

जांच के दौरान लुटेरों की निशानदेही पर कटनी जिले के बरही निवासी कारोबारी बंटी ताम्रकार को दबोचा गया जिसे पूछताछ के लिए इंदवार थाने लाया गया वहीं कड़ाई से पूंछ तांछ के दौरान बनती ने लुटेरों से सोना चांदी खरीदना कबूल किया जिसके बाद पुलिस ने दुकानदार से एक किलो पचास ग्राम चांदी के जेवरात और पंद्रह ग्राम सोना के जेवरात बरामद किया जिसके बाद पुलिस की निष्क्रियता देख मौका मिलते ही बंटी ताम्रकार पुलिस को चकमा देकर थाना परिसर से फरार होने में कामयाब हो गया जैसे ही फरारी की सूचना मिली थाने में अफरा-तफरी मच गई जिसके बाद पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी है साथ ही उसके कई ठिकानों पर छापामार कार्यवाही करते हुए थाने से फरार हुए आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार