इस स्थल की छवि को बरकरार रखने अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जायेगा। नवागत थाना प्रभारी श्री पटेल

नसीम खान संपादक
सांची,,, नवागत थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा इस स्थल की छवि को दृष्टिगत रखते हुए अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जायेगा तथा समाज विरोधी गतिविधियों पर लगाम कसी जायेगी अपराधियों पर नजर रखी जाएगी।
जानकारी के अनुसार आज नगर में नवागत थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल ने विगत दिवस कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पत्रकारों की बैठक आयोजित की । एवं उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह स्थल एक विश्व विख्यात पर्यटक स्थल है यहां देश-विदेश के पर्यटक आते हैं पर्यटकों की पूरी सुरक्षा की जायेगी । तथा इस स्थल की छवि को इस के अनुरूप बनाये रखा जायेगा । इस स्थल पर आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह नजर रखी जाएगी । इस स्थल से ही विश्व को शांति का संदेश दिया गया था इस स्थल पर पूरी तरह शांति सौहार्द बनाए रखा जायेगा नगर में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह शिकंजा कसा जायेगा । नगर की होटल लाजो पर विशेष नजर रहेगी तथा हर दिन इनकी जांच के लिए टीम गठित की जायेगी सट्टा जुआ जैसी सामाजिक बुराई के लिए इस स्थल पर किसी प्रकार की छूट नहीं होगी उन्होंने कहा सरकारी एवं निजी विद्यालयों के आसपास किसी भी प्रकार के लोगों को खड़े रहने पर अंकुश लगाया जायेगा । नगर वासियों से हर हालत में कानून का पालन करना सुनिश्चित किया जायेगा ।फरारी वारंटियों को पकड़ने विशेष अभियान चलाया जाएगा । निगरानी शुदा बदमाशों पर पूरी तरह पुलिस की नजर रहेगी । इस स्थल पर आने जाने वाले लोगों पर भी पुलिस नजर रखेगी । उन्होंने कहा वाहनों की जांच पड़ताल जारी रहेगी तथा लोगों को हेलमेट पहन कर दुपहिया वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जायेगा उन्होंने कहा वाहनों की तेज़ रफ़्तार पर अंकुश लगाया जायेगा वाहन तेज़ चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई होगी लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों पर रोक लगाई जायेगी तथा होटल लाजो के सामने खड़े होने वाले बेतरतीब वाहनो पर रोक लगाई जाने के साथ ही होटल लाज संचालकों से पार्किंग व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए जायेंगे । छोटे बच्चों को पर बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाया जायेगा।उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में कानून का राज चलेगा किसी को भी कानून तोड़ने नहीं दिया जायेगा उन्होंने कहा महिलाओं को पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी मनचलों से सख्ती से निपटा जाएगा । आपराधिक गतिविधियों सामाजिक विद्वेष फैलाने वालों की सूचना देने वालों के नाम गोपनीय रखे जायेंगे । सभी त्योहारों को मिल जुल कर मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा । प्रमुख चौराहे पर यातायात आरक्षक पूर्व की भांति तैनात रहेंगे । नगर को पूरी तरह कैमरों की जद में रखा जायेगा । नगर में रात्रि गश्त में तेजी लाई जाएगी रात्रि में बिना काम घूमने वालों पर कार्रवाई की जायेगी । रात्रि दस बजे के बाद किसी भी प्रकार की दुकान खोलने की अनुमति नहीं होगी ।थाने आने वालों से सम्मान पूर्वक व्यवहार होगा ।हम प्रयास करेंगे आमजनता में पुलिस के प्रति विश्वास बरकरार रहे । तथा जनता एवं पुलिस के बीच सामंजस्य स्थापित रहे। इस अवसर पर उन्होंने जनता से अपील भी की है कि जनता पुलिस को अपने परिवार का हिस्सा समझे तथा पुलिस को पूरा सहयोग करें।

  • editornaseem

    Related Posts

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    Live Khabar India | अंतरराष्ट्रीय डेस्क पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला