एक तरफ सरकार भृष्टाचार मिटाने की बात कर रही हैं दूसरी तरफ नवनिर्वित भवन चढ रहे भृष्टाचार की भेंट

दीपक कुमार गर्ग शहडोल

शहडोल,, एक ओर शासन प्रशासन निर्माणों की गुणवत्ता बनाने की बात पर जोर देते हैं दूसरी ओर भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ रहा 15 लाख रुपए की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क अधोसंरचना योजना के तहत सामुदायिक भवन निर्माण जिम्मेदारों की मिलीभगत से जयसिंहनगर क्षेत्र में लगातार जारी भ्रष्टाचार।
एक ऐसा ही मामला जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरोडी में सामने आया है यहां पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क अधोसंरचना योजना के तहत ग्राम पंचायत दरोडी में 15 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए विभाग से जांच करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच सचिव उपयंत्री ठेकेदार सभी लोगों की मिलीभगत से हो रहे भवन निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। तथा गुणवत्ता को दरकिनार करते हुए शासकीय राशि का बंदर बांट किया जा रहा। निर्मित भवन मे टूटे फूटे ईंटों का इस्तेमाल कर घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार भवनों का निर्माण उचित मापदंडों के अनुरूप नहीं कर रहा है। जिससे ग्रामीणों ने निर्माण कार्य तथा गुणवत्ता की जांच पर सवाल उठाए हैं लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क अधोसंरचना योजना के तहत 15 लाख रुपए की लागत से बन रहा भवन के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार खुल कर सामने आया है। जिसमें देखा गया है कि भवन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के साथ टूटे फूटे ईंटों का इस्तेमाल कर ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। भवनों में घटिया क्वालिटी की रेत ईंट व सीमेंट कम मात्रा में उपयोग कर धड़ल्ले से काम किया जा रहा है। जिससे आने वाले समय में घातक साबित हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार भवन निर्माण के तहत घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल होना जिम्मेदारों की मिलीभगत स्पष्ट साबित हो रहा ।इसमे खास बात यह है कि यह सारा काम ठेकेदार व अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है।

बिना सूचना बोर्ड के शुरू कर दिया काम,,

शासन के निर्देशानुसार किसी भी शासकीय निर्माण कार्य में कार्य प्रारंभ कराने से पहले निर्माण एजेंसी का नाम, लागत संबंधित इंजीनियर या अधिकारी का नाम व मोबाइल नंबर लगाना होता है। जिसके कारण लोगों को भवन की लागत व अन्य जानकारी हो सके, लेकिन यहां तो बिना सूचना बोर्ड ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

इनका कहना है

इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक मरावी से जानकारी ली गई तो उनका कहना है कि मैं अभी तुरंत दिखवा रहा हूं टूटे ईंटों का उपयोग नहीं होना चाहिए।यदि घटिया निर्माण होना जांच में पाया जाता तो नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    नसीम खानसांची,,,अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए रायसेन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सांची एवं सलामतपुर…

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    नसीम खानसांची,,, नगर में अपराध एवं अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता लगातार दिखाई दे रही है। शाम होते ही पुलिस का फ्लैगमार्च एवं गश्त शुरू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार