पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

नसीम खान
सांची,,, नगर में अपराध एवं अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता लगातार दिखाई दे रही है। शाम होते ही पुलिस का फ्लैगमार्च एवं गश्त शुरू हो जाती है, जो देर रात तक नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में जारी रहता है। पुलिस की इस लगातार सक्रियता से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के हौसले पस्त होते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस की सख्त कार्यप्रणाली के चलते नगर सहित आसपास के क्षेत्र में जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगा है। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है, जिसके चलते संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं पुलिस तक पहुंच रही हैं। जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस लगातार चौकसी बरत रही है।
बताया जाता है कि पूर्व में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में जुआ-सट्टे के कई अड्डे सक्रिय रहते थे, लेकिन पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी कर कार्रवाई किए जाने तथा प्रकरण दर्ज करने से जुआरियों और सट्टा कारोबारियों में पुलिस का भय बढ़ा है। वहीं, अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ भी पुलिस द्वारा सख्ती बरती जा रही है।
मोबाइल और ऑनलाइन माध्यमों के बढ़ते दौर में भले ही सट्टे की गतिविधियों के नए तरीके सामने आ रहे हों, लेकिन पुलिस की निगरानी और मुखबिर तंत्र के चलते ऐसी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की सक्रियता का असर यह है कि कई लोग इस तरह की गतिविधियों से दूरी बनाकर अपने वैध व्यवसाय की ओर लौटते नजर आ रहे हैं।
रातभर गूंजता है पुलिस वाहन का सायरन
नगर में पुलिस की रात्रि गश्त भी तेज कर दी गई है। रात के समय पुलिस वाहनों के सायरन की आवाज नगर में सुनाई देती रहती है। पुलिस द्वारा अनजान एवं संदिग्ध लोगों से पूछताछ के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर निगरानी की जा रही है। रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहे, सार्वजनिक स्थल और सुनसान क्षेत्रों के साथ-साथ रात्रि में श्मशान घाट जैसे स्थानों पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है।
अंधेरा होते ही नगर में क्रमवार पुलिस फ्लैगमार्च शुरू हो जाने से जहां असामाजिक तत्वों में भय का माहौल है, वहीं आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस की लगातार गश्त और कार्रवाई से नगर में कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा भी बढ़ता दिखाई दे रहा है।
थाना प्रभारी रामविलोचन शर्मा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के तहत नगर एवं आसपास के क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्त, फ्लैगमार्च एवं कार्रवाई की जा रही है। जुआ, सट्टा, अवैध शराब सहित अन्य अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर पुलिस की लगातार नजर है। नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखना, कानून का राज स्थापित करना तथा महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।
पुलिस की बढ़ती सक्रियता से अब असामाजिक तत्वों में खौफ और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा दिखाई देने लगा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान