ऐतिहासिक नगरी हुई तिरंगा मय, जगह-जगह शान से लहराया तिरंगास्वतंत्रता दिवस पर। राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा सांची, स्कूली छात्रों की रैली ने बांधा देशभक्ति का समां।

नसीम खान
सांची,,,स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर ऐतिहासिक नगरी सांची देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। नगर में जगह-जगह तिरंगा शान से लहराया और शासकीय-अशासकीय संस्थाओं में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही नगर में देशभक्ति के गीतों की गूंज सुनाई देने लगी। स्कूली छात्रों द्वारा निकाली गई रैली में लगाए गए देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।
जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर परिषद कार्यालय में पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी तथा नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पार्षदगण, सीएमओ, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सीएमओ द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। इसके पश्चात स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ।
इस अवसर पर विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी हमें अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान से मिली है। स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि सांची ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से विश्व प्रसिद्ध नगरी है और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने नागरिकों से विकास में सहभागिता निभाने तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया।
नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। सांची को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए नगर परिषद लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के साथ ऐतिहासिक धरोहरों की गरिमा बनाए रखना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता, भाईचारे और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
सांदीपनि विद्यालय में प्राचार्य अनिल दीक्षित, जनपद पंचायत में जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जनपद पंचायत सीईओ ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। थाना परिसर में थाना प्रभारी, स्तूप परिसर में स्तूप प्रभारी, संग्रहालय में सहायक अधीक्षक तथा कृषि विभाग में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सीएल अहिरवार ने ध्वजारोहण किया। सेंट जेवियर विद्यालय में फादर द्वारा ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गेटवे होटल में प्रबंधक अशोक अरोरा तथा नेशनल होटल संबोधि में प्रबंधक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। नगर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, बैंकों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए।
बस स्टैंड परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष अंकित मेहतो ने ध्वजारोहण किया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं बस स्टैंड स्थित संघमित्रा पत्रकार संघ कार्यालय में संघ के अध्यक्ष नसीम खान ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।आर एस. यादव ने स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।
देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली छात्रों ने नगर के मुख्य मार्गों से रैली निकाली। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राएं देशभक्ति के गीतों की मधुर धुन पर चलते हुए नारे लगाते रहे। रैली के कारण पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। नगर को रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा से सजाया गया था, जिससे स्वतंत्रता दिवस का उत्साह और भी बढ़ गया।
तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से सराबोर रहा ऐतिहासिक नगर।

  • editornaseem

    Related Posts

    वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती धूमधाम से मनाई

    नसीम खानसांची। नगर के गौरीसुंदरम गार्डन में रविवार को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष…

    ऐतिहासिक स्थल हुआ तिरंगा मयघर-घर शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज, पूर्व पार्षद रतलाल जायसवाल ने बीमारी के बावजूद दिखाया देशभक्ति का जज्बा

    नसीम खानसांची,,, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत ऐतिहासिक नगरी सांची इन दिनों तिरंगे के रंग में रंगी नजर आ रही है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती धूमधाम से मनाई

    वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती धूमधाम से मनाई

    ऐतिहासिक नगरी हुई तिरंगा मय, जगह-जगह शान से लहराया तिरंगास्वतंत्रता दिवस पर। राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा सांची, स्कूली छात्रों की रैली ने बांधा देशभक्ति का समां।

    ऐतिहासिक नगरी हुई तिरंगा मय, जगह-जगह शान से लहराया तिरंगास्वतंत्रता दिवस पर। राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा सांची, स्कूली छात्रों की रैली ने बांधा देशभक्ति का समां।

    ऐतिहासिक स्थल हुआ तिरंगा मयघर-घर शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज, पूर्व पार्षद रतलाल जायसवाल ने बीमारी के बावजूद दिखाया देशभक्ति का जज्बा

    ऐतिहासिक स्थल हुआ तिरंगा मयघर-घर शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज, पूर्व पार्षद रतलाल जायसवाल ने बीमारी के बावजूद दिखाया देशभक्ति का जज्बा

    स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर में उत्साह, तैयारियां अंतिम दौर मेंशासकीय-अशासकीय भवन रोशनी से जगमगाए, घर-घर लहराया तिरंगा; विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी

    स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर में उत्साह, तैयारियां अंतिम दौर मेंशासकीय-अशासकीय भवन रोशनी से जगमगाए, घर-घर लहराया तिरंगा; विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी

    स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, बेटियों और युवाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

    स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, बेटियों और युवाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

    ग्यारसपुर के ग्राम केवटा में ITI में सीधे प्रवेश, 24 अगस्त तक आवेदन का मौका

    ग्यारसपुर के ग्राम केवटा में ITI में सीधे प्रवेश, 24 अगस्त तक आवेदन का मौका