ऐसे हो रहा लाड़ली बहनों के पैसे का इस्तेमाल:किसी ने बच्चों के लिए खरीदे बैग, कपड़े और खिलौने; किसी ने घर के लिए बर्तन खरीदे

वसीम कुरैशी रिपोर्टर
रायसेन।प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना कि दो किश्तें जारी हो चुकी हैं। दोनों बार एक-एक हजार रुपये महिलाओं के खाते में डाले गए हैं। जिले में दो लाख से ज्यादा महिलाएं योजना के तहत फायदा ले रही हैं। महिलाएं अलग-अलग तरीके से इसका उपयोग कर रही है। कोई घर के लिए बर्तन खरीद रही है, तो कोई अपने बच्चों के लिए स्कूल बैग लेकर इस राशि का उपयोग कर रही हैं।

रायसेन की रहने वाली लाडली बहना आरती सोनू साहू ने बताया कि “जब हम गांव से शहर में रहने आये तो नई गृहस्थी जमाने में बहुत सारे पैसों औ सामान की आवश्यकता होती है. मुझे भी मेरी रसोई के लिये सामान की आवश्यकता थी। जैसे ही लाड़ली बहना योजना के एक हजार रुपये मेरे खाते में मुझे प्राप्त हुये, तो मेरी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। मैंने अपने खाते से रुपये निकाले और रसोई के लिये बर्तन ले आई। योजना से संबंधित दूसरी किस्त के एक हजार रूपये मिलने से मैंने नये घर के लिये जरुरत और भी सामान खरीदे हैं।”

बच्चों के लिए बैग खरीदे….
इसी तरह, बमोरी के ज्योति सेन,प्रीति यादव को मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि जून महीने से मिली है। प्रीति यादव के पति चौराहे पर चाय का ठेला लगाते हैं। जिससे घर खर्च एवं जीवन यापन के अच्छे से नहीं हो पाता था। प्रीति की दो संतान हैं। प्रीति यादव ने बताया कि मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत उनको जो राशि प्राप्त हुई उससे वह अपने बच्‍चों के लिए स्कूल बैग खरीद कर लाईं।कुछ इस तरह ही ज्योति सेन का कहना था।
पिछले साल किसी कारणवश वह बच्‍चों के लिए स्कूल बैग खरीद नहीं पाई थी, जिसका उनको दुःख था। परंतु इस साल ”लाड़ली बहना योजना” के द्वारा मिले एक हजार रूपये से बच्‍चों के लिए स्‍कूल बैग खरीद पाई। बाकी बचे पैसे से खुद के लिए चूड़ी़ भी खरीदी। अगले महीने जैसे ही पैसे आएंगे वह उससे अन्‍य घर के जरूरत का सामान लेकर आयेंगी। वह इस योजना के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देती हैं।

प्रीति धाकड़ ने अपने बच्चों के लिए बैग खरीदे….
प्रीति धाकड़ पूजा कुशवाह बने अपने बच्चों के लिए बैग खरीदे।
बेटी को दिलाये कपड़े और खिलौने।
लाड़ली बहना प्रियंका पत्नी मिथुन प्रजापति ने बताया कि ” मेरी बेटी का जन्म दो महीने पहले हुआ है। मैं चाहती थी कि मेरी बेटी भी और बच्‍चों की तरह अच्छे कपडे़ पहने और अच्छे खिलौनों से खेलें। मेरे पति और मैं मजदूरी करते हैं। हमारे पास इतने पैसे नहीं थे कि हम बच्‍ची को नये कपडे़ और खिलौने खरीद सकें। किन्तु जैसे ही मेरे खाते में ‘’मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना’’ के एक हजार रुपये आए, तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और मैं अपनी बच्‍ची के लिये नए खिलौने और कपड़े ले आई। आज मेरी बेटी और मैं और मेरा पूरा परिवार खुश है, क्‍योंकि मैंने जो भी अपनी बेटी के लिए सोचा था। वह आज पूरा हुआ।”

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार