कड़ाके की ठंड में भी अलाव व्यवस्था नदारदविश्व ऐतिहासिक स्थल सांची में ठंड से बेहाल लोग, प्रशासन अब तक बेखबर.

नसीमखान सांची
सांची,,
विश्व ऐतिहासिक स्थल के रूप में विख्यात सांची में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ठंड का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि लोग सड़कों, बस स्टैंड व खुले स्थानों पर ठिठुरते हुए नजर आ रहे हैं। खासकर खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वाले गरीब, मजदूर व असहाय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व ठंड की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है, बावजूद इसके नगर प्रशासन द्वारा अब तक कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। अलाव न होने से रात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि शीघ्र ही ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो कोई बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने प्रशासन से नगर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, अस्पताल परिसर एवं सार्वजनिक स्थलों पर तत्काल अलाव व्यवस्था कराने की मांग की है।
ठंड अपने चरम पर है, लेकिन प्रशासनिक व्यवस्थाएं अब भी ठंडे बस्ते में हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल