कलेक्टर श्री दुबे ने लापरवाही बरतने पर पटवारी को किया निलंबित

नसीम खान संपादक

रायसेन,
शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा श्री विनीत कुमार शर्मा पटवारी गोहरगंज तहसील को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री विनीत कुमार शर्मा का मुख्यालय जिला कार्यालय भू-अभिलेख रायसेन नियत किया गया है। निलंबन अवधि में श्री शर्मा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मप्र भोपाल के माध्यम से जिले में संचालित हो रही कक्षा 10वीं एवं 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2023 की गोपनीय सामग्री संबंधित पुलिस थाना/चौकी से लेकर कलेक्टर प्रतिनिधि के माध्यम से निकालकर संबंधित परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष के साथ परीक्षा केन्द्र तक पहुंचकर अपने समक्ष परीक्षा केन्द्र में विद्यार्थियों को वितरित कराने के लिए समन्वयक के रूप में पटवारियों को ड्यूटी लगाई गई है।
परीक्षा केन्द्र क्रमांक 651030 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मण्डीदीप की केन्द्राध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार उक्त केन्द्र हेतु नियुक्त समन्वयक पटवारी श्री विनीत कुमार शर्मा के उपस्थित नहीं होने पर, उनकी अनुपस्थिति में छात्रों को प्रश्नपत्र वितरण हेतु प्रश्नपत्रों के सील्ड पैकेट खोले गए हैं। परीक्षा केन्द्र क्रमांक 651030 शास. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए अधिकृत समन्वयक पटवारी श्री विनीत कुमार शर्मा ने सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही कर मप्र सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन किया है। श्री विनीत कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय जिला कार्यालय भू-अभिलेख रायसेन नियत किया गया है।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर