कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

नसीमखान

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 23 सितंबर को, कृमिनाशन हेतु खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की 400 एमजी की गोली

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला टॉस्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। जिले में आगामी 23 सितम्बर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के एक से 19 वर्ष के बच्चों तथा प्रजनन आयु वर्ग 20 से 49 वर्ष की महिलाओं (गर्भवती माताओ और धात्री माताओं को छोड़कर) को शासकीय एवं समस्त अशासकीय स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, मदरसों, छात्रावास, आदिवासी आश्रम शालाओ में कृमिनाशन की खुराक दी जाएगी। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में एक से 19 आयु वर्ग का कोई भी बच्चा तथा 20 से 49 वर्ष की महिलाएं कृमिनाशक दवा के सेवन से छूटे नहीं। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा भी अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में सीएमएचओ डॉ एचएन मांढरे ने बताया कि प्रदेश के चिन्हित 51 जिलों में शामिल रायसेन जिले में भी 23 सितम्बर को स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान आयोजित होगा। इस दौरान छूटे हुए बच्चों के लिए मॉप-अप दिवस 26 सितम्बर शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत शासकीय, निजी, केन्द्र शासित, आदिवासी आश्रम शालाओं, स्नातक महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षा केन्द्रों, मदरसों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा किशोर न्याय अधिनियम 2015 अंतर्गत संचालक चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट में 1 वर्ष से 19 वर्षीय समस्त बच्चों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में 20 से 49 वर्ष की प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं को कृमिनाशक दवा पिलाई जाएगी।
बैठक में बताया गया कि कृमि संक्रमण से बच्चों का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास बाधित होता है एवं कृमि संक्रमित हितग्राही के पोषण एवं अवशोषण स्तर पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बैठक में बताया गया कि 1 से 2 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल 400 मि.ग्रा. की आधी गोली चूरा करके, 2 से 3 वर्ष के बच्चे को एल्बेंडाजोल 400 मि.ग्रा. की पूरी गोली चूरा करके, 3 से 19 वर्ष के बच्चे को एल्बेंडाजोल की पूरी गोली चबाकर एवं 20 से 49 वर्ष की महिलाऐं को एल्बेंडाजोल 400 मि.ग्रा. की पूरी गोली चबाकर पीने के साफ पानी के साथ खिलाई जाएगी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार उपाध्याय, रायसेन एसडीएम श्री मनीष शर्मा सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर