कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री बाल आर्शीवाद तथा कोविड-19 बाल सेवा योजना के हितग्राही बच्चों के साथ निवास पर किया नाश्ताकलेक्टर को अपने बीच पाकर खुश हुए बच्चे

नसीमखान

रायसेन,
मंगलवार की सुबह कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा ने कलेक्टर निवास पर मुख्यमंत्री बाल आर्शीवाद योजना तथा मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के हितग्राही बच्चों से आत्मीय भेंट की तथा उनके साथ नाश्ता किया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बच्चों से विस्तृत चर्चा कर उनकी शिक्षा और दैनिक दिनचर्या के बारे में जानकारी लेते हुए उनका मागदर्शन किया और बताया कि पूरी मेहनत, लगन से पढ़ाई कर किस प्रकार देश के लिए अच्छे नागरिक बन सकते हैं। कलेक्टर को अपने बीच पाकर और उनके आत्मीय संवाद से बच्चे बेहद प्रसन्न हुए तथा उन्होंने खुले मन से संवाद किया।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बच्चों से चर्चा के दौरान पूछा कि उन्हें किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं है। शिक्षा प्राप्त करने में कोई कठिनाई तो नहीं है। कलेक्टर द्वारा बच्चों के साथ उपस्थित उनके अभिभावकों से भी चर्चा कर कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विभाग को अवगत कराएं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए उपहार भेंट किए। साथ ही बच्चों के आग्रह पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा सभी बच्चों के साथ सेल्फी ली गई, जिससे बच्चे बेहद खुश हुए। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक संकत सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    नसीम खानसांची,,,अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए रायसेन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सांची एवं सलामतपुर…

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    नसीम खानसांची,,, नगर में अपराध एवं अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता लगातार दिखाई दे रही है। शाम होते ही पुलिस का फ्लैगमार्च एवं गश्त शुरू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार