कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

नसीम खान संपादक

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं को भी आजीविका मिशन और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराते हुए आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने सरकार की विभिन्न स्वरोजगारमूलक योजनाओं का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि आज जिले में भारत सरकार एवं मप्र शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री पथकर विक्रेता योजना सहित अन्य स्वरोजगारमूलक योजनाओं में कुल 4156 पात्र हितग्राहियों को उद्यम स्थापना हेतु 7086.91 लाख रू के ऋण प्रकरण स्वीकृत कर राशि वितरित की गई है। कार्यक्रम में अनेक हितग्राहियों को विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का भी लाईव प्रसारण देखा व सुना गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया, एलडीएम श्री एचएस सोनी सहित अन्य अधिकारी तथा हितग्राही उपस्थित रहे।

रोजगार दिवस पर जिले में 4156 हितग्राहियों को वितरित की गई 7086.91 लाख रू की राशि

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़