कांग्रेस द्वारा महिलाओं के डेढ़ हज़ार रुपए देने फार्म के वसूलें जा रहे 50/ रुपए।

नसीम खान
मामला पहुंचा पुलिस तक।
सांची,,, आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी ओर आकर्षित करने जहां महिलाओं को सशक्त आत्मनिर्भर बनाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रति माह एक हजार रुपए की राशि उनके खातों में डाली जा रही है तो कांग्रेस भी कैसे पीछे रह सकती ।तब कांग्रेस भी महिलाओं को नारी योजना अंतर्गत प्रतिमाह डेढ़ हजार रुपए डालने का वचन देते हुए फार्म जमा किए जा रहे हैं परन्तु बिचौलिए महिलाओं से प्रति फार्म के पचास रुपए वसूल रहे हैं इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार अब जब विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे मतदाताओं को लुभाने की कवायद भी जोर पकड़ती जा रही है लगातार अट्ठारह साल से सत्ता का सुख भोग रही भाजपा सरकार ने अब महिलाओं को सशक्त समृद्ध बनाने का बीड़ा उठाया है तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को सशक्त समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके बैंक खातों में प्रतिमाह एक हजार रुपए डालने शुरु कर दिए हैं तथा मुख्यमंत्री ने इस एक हजार की राशि को तीन हजार तक ले जाने की घोषणा भी की है इस योजना से महिलाएं सशक्त समृद्ध आत्मनिर्भर हो सकेगी । इस योजना को कांग्रेस ने भी चुनावी वर्ष के मध्येनजर हाथों हाथ ले लिया तथा महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने नारी सम्मान योजना अंतर्गत प्रतिमाह डेढ़ हजार रुपए की राशि एवं गैस सिलेंडर पांच सौ रुपए में मप्र में कांग्रेस सरकार बनने पर मिलेगी ।तथा इस योजना के कांग्रेसियों द्वारा घर घर जाकर फार्म भरवाए जा रहे हैं यह फार्म भरवाने का भाजपा ने निशुल्क रखा था तथा कांग्रेस ने भी फार्म भरने का काम निशुल्क किया गया है परन्तु कुछ इस मामले में भी लोग गांव गांव घर घर पहुंच कर कांग्रेस सरकार आने पर डेढ़ हजार रूपए महीना एवं पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर मिलने की बात करते हुए महिलाओं से प्रति फार्म पचास रुपए के नाम से लूट खसोट कर जहां अपनी जेबें भर रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस की छवि को भी बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं इस गोरखधंधे की खबर लगते ही कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में शिकायत की है । तथा कांग्रेस नेताओं ने थाना सांची में शिकायती पत्र देते हुए कहा कि नारी सम्मान योजना एवं गैस सिलेंडर के लिए कांग्रेस की ओर से फार्म निशुल्क भरवाये जा रहे हैं परन्तु कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फार्म भरने के नाम पर पचास पचास रुपए वसूल किए जा रहे हैं जिससे कांग्रेस एवं कांग्रेस नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की छवि को दूषित कर रहे हैं इसका वीडियो भी कांग्रेस के पास पहुंचा है इस मामले का मामला सांची विधानसभा 142 कांग्रेस नेता डॉ शैलेन्द्र झारिया के पास पहुंचा है साथ ही पचास रुपए वसूल करते हुए वीडियो भी मिला है । पुलिस को वीडियो देते हुए उक्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये जिससे कांग्रेस एवं नेताओं की छवि न बिगड़ सके । तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। शिकायत करने वालों में शामिल डॉ शैलेन्द्र झारिया जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव विजय लोहट एडवोकेट जिला कांग्रेस प्रवक्ता मलखान सिंह रावत कम्मू सेन शामिल थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर