खेत में पहुंचकर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने देखी पराली प्रबंधन तकनीक।

नसीमखान सांची, रायसेन

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बेलर मशीनयुक्त ट्रेक्टर पर बैठकर देखी धान बेल बनाने की प्रक्रिया
रायसेन जिले में पराली प्रबंधन जागरूकता अभियान, पराली प्रबंधन में मुक्त सहयोग करेगी निजी संस्था

रायसेन,
जिले में पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार खेतों में पराली (नरवाई) नहीं जलाने हेतु किसानों को जागरूक करने तथा पराली के उचित प्रबंधन हेतु अभियान के रूप में कार्य किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा पराली (नरवाई) के प्रति जागरूक कर उसके विकल्प बताएं जा रहे हैं। कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा तथा पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डे सोमवार को ग्राम रतनपुर पहुंचे, जहां जिले में चौपाल बायोधन केन्द्र सेंटर (आईटीसी) के शुभारंभ अवसर पर पराली (नरवाई) प्रबंधन की बेलर मशीन का प्रदर्शन करके दिखाया गया।
कलेक्टर श्री विश्कवर्मा द्वारा रतनपुर के नजदीकी ग्राम अल्ली, बनगंवा में खेतों में जाकर पराली प्रबंधन अंतर्गत बेलर मशीनयुक्त ट्रेक्टर पर बैठकर धान बेल को बनाते हुए अवलोकन किया गया। संस्था द्वारा कृषकों के खेत में धान फसल कंबाइंड हार्वेस्टर से कटाई उपरांत बेलर मशीन द्वारा धान के खेत में बिखरी पराली को एकत्र कर बेल निःशुल्क बनाई जाती है। जिसका उपयोग संपीडित बायो गैस (सीबीजी) बनाने के रूप में किया जाएगा।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नरवाई प्रबंधन को देखकर अन्य कृषकों को भी इस प्रकार बेलर मशीन का उपयोग कर नरवाई प्रबंधन करने की अपील की है। जिससे प्रकृति की रक्षा, प्रदूषण का बचाव एवं खेत की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होगी। पराली जलाने से मिटटी की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है और उत्पन्न जहरीली गैसों से मानव स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पडता है। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री अंकित कुमार जैन तथा श्री कुलदीप पटेल, उप संचालक कृषि श्री केपी भगत, आईटीसी के सेंट्रल जनरल मैनेजर श्री प्रमोद उपाध्याय, चैनल मैनेजर श्री अभिषेक शर्मा, आईटीसी रायसेन संयोजक श्री मनोज सोनी, सभी एफपीओ डायरेक्टर और जिले के प्रगतिशील किसान भाई उपस्थिति रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव