गांधी जयंती के साथ हुआ स्वच्छता ही सेवा है पखवाड़ा का समापन

रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग
अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर जिला- शहडोल (मध्य प्रदेश) में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम मनाया गया । इस पखवाड़े के समस्त महत्पूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के संरक्षक डॉ.धर्मेन्द्र कुमार द्विवेदी जी के कुशल मार्गदर्शन में एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो सतीश वर्मा के नेतृत्व मे सम्पन्न हुए। इसी कड़ी में 2 अक्टूबर को भी कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी जी की प्रतिमा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रतीक पुरुष एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ । तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी जी ने गांधी जी के जीवन परिचय से अवगत कराते हुए कहा कि हम सभी को महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए । आपने पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री जी जी की सत्यनिष्ठा से संबंधित कई संस्मरणों को उकेरा जिसमें ईमानदारी, देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की सच्ची तस्वीर दिखाई दी। पूर्व मे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जा चुका है इसी कड़ी में पखवाड़े के अंतिम समापन दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित भी हुई जिसमें डॉ. ममता पाण्डेय सहायक प्राध्यापक , राजनीति शास्त्र ने गांधी के विचारों को आत्मसात करने की बात कही उन्होंने बताया कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले, देश और दुनिया को नया मार्ग दिखाने वाले गांधी की स्वदेशिता अपनाने की आज हम सबको जरूरत है। अंतिम वक्ता के रूप मे योग शिक्षक श्री मुकेश सिंह ठक्कर ने बापू के जीवन में शामिल योग और साधना की नियमावली से अवगत कराते हुए उनके सादगी सम्पन्न युक्त जीवन शैली को भी बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मंगल सिंह अहिरवार ने किया एवं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकार प्रो सतीश वर्मा ने किया। इस पखवाड़ा समापन दिवस समारोह के अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियो में प्रो उत्तम सिंह विभागाध्यक्ष प्राणी शास्त्र, डॉ. प्रीति कुशवाहा, डॉ. मनौवर अली , श्री जसीम अहमद , श्री महेंद्र कुमार साकेत , राष्टीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक भूपेश बंसपाल एवं अन्य विद्यार्थियो सहित गरिमामय उपस्थिति रही।

  • Live khabar india

    Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई