बिजली बचाने को लग रहा पलीता ।सारा दिन जलती स्ट्रीट लाइट बेखबरप्रशासन

नसीम खान
सांची,,, वैसे तो बिजली पानी बचाने की प्रशासन बडी बडी बातें करता दिखाई देता है तथा नागरिकों को बिजली पानी बचत के लिये खूब नसीहतें दी जाती हैं परन्तु जब प्रशासन स्वयं लापरवाह बन बैठे तथा अपने ही नियमों की धज्जियां उडानें लगे तब नागरिकों से उम्मीद करना बेमानी साबित हो जाता है।
जानकारी के अनुसार प्रशासन एवं सम्बन्धित विभाग आम नागरिकों को समय समय पर नसीहत देते दिखाई देते है कि पानी की बचत करें जल ही जीवन है का नारा देते दिखाई देते है यही हाल बिजली का भी रहता है बिजली बचाओ जैसे नारे देना तो आम है परन्तु जब सम्बन्धित विभाग स्वयं ही इन नारो को ताक पर रख दें तब नागरिकों से बिजली पानी बचाने नारे एवं नसीहत बेमानी साबित होती हैं ।नगर भर में जब पेयजल आपूर्ति चालू होती हैं तब सडको पर पानी बहने लगता है तब सडको पर चलना मुश्किल होता है परन्तु प्रशासन पानी की बचत करने में स्वयं ही नाकाम साबित हो जाता है तथा सडको पर पानी बहता रहता है इस सडको पर बहने वाले पानी सडको पर लगे नल कनेक्शन तथा नालियों का अभाव एवं नागरिकों द्वारा आपूर्ति होने के बाद भी नलों के चलते पानी बहते रहने इस ओर से प्रशासन पूरी तरह लापरवाह बना रहता है जिससे पानी बजाओ अभियान को पलीता लग जाता है यही हाल नगर में जलने वाली बिजली का भी बना रहता है नगर में काफी लंबे अरसे से स्ट्रीट लाइट जलती रहती हैं हालांकि अनेक बार अधिकारियों को इस सारा दिन जलने वाली बिजली से अवगत कराया जा चुका है परन्तु प्रशासन न तो देखने न ही सुनने को तैयार दिखाई देता है लगातार सारा दिन स्ट्रीट लाइट जलती रहती हैं इससे दिन मे जलने वाली बिजली का भार नगर वासियों को ही भोगना पड़ता है परन्तु प्रशासन है कि न तो सुनने न ही देखने को तैयार दिखाई देता है इससे जलने वाली चौबीस घंटे स्ट्रीट लाइट गर्म होकर या तो जल जाती है या फिर बिगड़ जाती है जिसका खामियाजा लोगों को अंधेरे में रहकर भुगतना पड़ता है तथा सारा दिन बिजली बिल का भार भी जनता को टेक्स के रूप में भुगतने पर मजबूर होना पडता है जब कि प्रशासन द्वारा प्रकाश कर के रूप में राशि वसूल कर जनता के पैसे को पलीता लगा डालता है दिनभर बिजली जलने से अक्सर बिजली केवल भी गर्म होकर जल उठती हैं जिससे घरों की बिजली भी गायब हो जाती है जबकि बिजली अधिकारी दिनभर स्ट्रीट लाइट जलने से अपना पल्ला झाड़ लेते हैं तथा अपनी उपयोग बिजली बिल सख्ती से वसूली कर लेते हैं परन्तु स्थानीय प्रशासन दिनभर जलने वाली बिजली का भार जनता पर थोप रही हैं बताया तो यहां तक जाता है स्थानीय प्रशासन के पास कोई कुशल बिजली कर्मचारी नहीं होने से स्थिति बिगड़ चुकी है ।परन्तु इस नगर की बिगडी व्यवस्था की ओर किसी का ध्यान नहीं पहुंच पा रहा है ।

  • Live khabar india

    Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर | Live Khabar India मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को यातायात के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर…

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    नई दिल्ली | Live Khabar India 26 दिनों तक चले उपवास के बाद जब सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया तो यह खबर पूरे देश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख