गुणवत्ता के साथ समयावधि में नल जल योजनाओं का कार्य पूर्ण कराएं- कलेक्टर श्री विश्वकर्माकलेक्टर की अध्यक्षता में पीएचई विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अरूण विश्वकर्मा ने जिले में जल जीवन मिशन के तहत संचालित और प्रगतिरत नलजल योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने प्रगतिरत और अपूर्ण नलजल योजनाओं की समीक्षा के दौरान बैठक में उपस्थित ठेकेदारों से समयावधि में कार्य पूर्ण नहीं होने तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने का कारण पूछते हुए सख्त हिदायत दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेट करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों का सतत् भ्रमण कर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि बिना कार्य के राशि का भुगतान होने पर संबंधितों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ठेकेदारों से कार्य पूर्ण करने में किसी प्रकार की समस्या या कठिनाई आने या नियमानुसार भुगतान में विलम्ब होने के बारे मे भी पूछा।
कलेक्टर ने रोड रेस्टोरेशन की जानकारी लेते हुए कहा कि नलजल योजना कार्यो के दौरान ठेकेदारों द्वारा सड़क खोदने के उपरांत रोड रेस्टोरेशन समय पर और गुणवत्ता के साथ किया जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री एसके मालवीय सहित अन्य अधिकारी तथा ठेकेदार उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’